स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनराष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियन

70 साल की बुजुर्ग को ‘भूत-प्रेत’ का दिखाया डर, 3 लाख के गहने और नकदी लूटी

70 साल की बुजुर्ग को ‘भूत-प्रेत’ का दिखाया डर, 3 लाख के गहने और नकदी लूटी
  • पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू।

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। शहर में बेखौफ बदमाशों ने सम्मोहन का जाल बिछाकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 3 लाख रुपये से अधिक के सोने के जेवरात और नकदी ठग ली। बदमाशों ने महिला को भूत-प्रेत का साया होने का डर दिखाया और झांसे में लेकर कान के कुंडल, गले का मंगलसूत्र व कैश समेटकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ई-रिक्शा से उतरते ही बदमाशों ने घेरा

काशीपुर के कुंडेश्वरी निवासी शांति जोशी 14 अगस्त को लामाचौड़ में अपने भाई गणेश जोशी के घर आई थीं। 19 अगस्त को वह ब्लॉक भगवानपुर रोड स्थित अपने जेठ के घर से बेरीपड़ाव स्थित चाचा के घर जाने के लिए निकली थीं। ई-रिक्शा से उतरकर जैसे ही वह कालूसिद्ध मंदिर चौराहे पर पहुंचीं, एक-एक कर तीन अज्ञात युवक उनके पास आए। बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को रोककर कहा कि उन पर भारी भूत-प्रेत का साया है। महिला को झांसे में लेने के लिए एक बदमाश ने कहानी गढ़ी कि उस पर भी पहले प्रेत बाधा थी, जिसे एक बाबा जी ने पूरी तरह ठीक कर दिया था। इसके बाद तीनों युवक महिला को बहला-फुसलाकर नवाबी रोड स्थित एक दुकान के पास ले गए और वहां बैठा दिया।

परिजनों का फोन भी नहीं उठाने दिया

नवाबी रोड पर बदमाशों ने झाड़-फूंक का ढोंग करते हुए बुजुर्ग महिला के कान के सोने के कुंडल, गले का मंगलसूत्र और पर्स में रखे ₹1,200 के लिया। वारदात के दौरान पीड़िता के परिजनों का फोन भी आ रहा था, लेकिन बदमाशों ने उन्हें कॉल रिसीव नहीं करने दिया।घटना के बाद बदहवास महिला ने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी। स्वजन गुरुवार को हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की सुरागकशी शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें