स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

33 केवी भूमिगत केबल में फाल्ट से 52 गांवों की बिजली गुल

33 केवी भूमिगत केबल में फाल्ट से 52 गांवों की बिजली गुल

साढ़े चार घंटे तक आपूर्ति ठप, गर्मी के बीच पेयजल संकट से जूझे ग्रामीण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गर्मी के बीच गुरुवार दोपहर करीब दो बजे रहीमाबाद उपकेंद्र से मलिहाबाद आने वाली 33 केवी भूमिगत केबल में फाल्ट आने से करीब 52 गांवों और मलिहाबाद कस्बे के अधिकांश मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब साढ़े चार घंटे तक बिजली बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी के साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से ग्रामीणों और कस्बावासियों में नाराजगी रही। 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते चांदपुर, तहसील, गल्ला मंडी, नवीन मंडी, मिर्जागंज और मानखेड़ा फीडर प्रभावित हुए। इससे नजर नगर, बिराहिमपुर, बदौरा, फूलचंद खेड़ा, माधवपुर, मोहद्दीपुर, कुंडरा कला, गढ़ी संजर खां, कुंडरा खुर्द, भुलभुला खेड़ा, चांदपुर, हासिमपुर, ईशापुर, कहला, सुरगौला, रूपनगर, भतोइया, भिम्माखेड़ा, रसूलपुर, गौरैयन खेड़ा, मानखेड़ा, कटौली और टिकरी खुर्द समेत कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।

बिजली गुल होने से घरों में लगे नलकूप और मोटर भी बंद हो गए। इससे लोगों को पेयजल और दैनिक जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले चार महीनों में 33 केवी लाइन में कई बार फाल्ट हो चुका है। हर बार मरम्मत में आठ से दस घंटे तक लगने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। विद्युत विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे सोर्स की केबल से कुछ फीडरों को आपूर्ति देने का प्रयास किया। 33 केवी अवर अभियंता त्रिभवन ने बताया कि फाल्ट का पता लगाने के लिए टीमें लगातार काम कर रही हैं। दूसरे सोर्स की केबल से आपूर्ति दे दी गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें