स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

15 लाख के जेवर और 85 हजार रुपये हड़पे, मांगने पर महिला से मारपीट

15 लाख के जेवर और 85 हजार रुपये हड़पे, मांगने पर महिला से मारपीट

सन्नी गर्ग

एक साल पुरानी घटना का लगाया आरोप, सात रिश्तेदारों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर

शामली। शहर के राजोवाला मोहल्ले की एक महिला ने सात रिश्तेदारों पर घर में घुसकर 85 हजार रुपये की नकदी और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि नकदी और जेवर वापस मांगने पर उसके साथ मारपीट की गई और धमकी दी गई। महिला ने कोतवाली प्रभारी और चौकी प्रभारी को शिकायत पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने रुपये व आभूषण वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

राजोवाला मोहल्ला निवासी मोहसिना ने शिकायत में बताया कि करीब एक वर्ष पहले उसका पति घर पर नहीं था। इसी दौरान कैराना निवासी आजाद, बादशाह और अबरार तथा राजोवाला मोहल्ला निवासी काला उर्फ खुर्शीद, सद्दाम, मुरसलीन और पम्मू उसके घर पहुंचे। महिला के अनुसार, आरोपितों ने उससे घर में रखे रुपये मांगे। मना करने पर उसे डराया-धमकाया और कथित तौर पर घर की अलमारी में रखे 85 हजार रुपये और करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लेकर चले गए। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर धमकी भी दी गई। महिला ने बताया कि कुछ समय बाद उसके पति ने रुपये मांगे तो अलमारी से नकदी और जेवर गायब मिले। इस पर उसके बेटे रहीम ने पति को बताया कि संबंधित लोग घर आए थे। मोहसिना के मुताबिक, रिश्तेदारी खराब होने के डर से उसने उस समय मामले में चुप्पी साध ली। बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ और पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रहने लगी। मोहसिना का आरोप है कि वह लगातार अपनी नकदी और आभूषण वापस मांग रही थी, लेकिन आरोपित टालमटोल करते रहे। 16 अक्तूबर को शाम करीब पांच बजे उसने फिर से रुपये और जेवर मांगे तो उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पति ने पहले कोतवाली शामली में शिकायत दी थी, लेकिन आरोपितों के दबाव में उसने उनके खिलाफ बयान नहीं दिया। अब महिला ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी नकदी व आभूषण वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस की कार्रवाई के संबंध में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें