स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

यूपी की शताक्षी उलटफेर के साथ फाइनल में, यूपी की अनन्या से होगी खिताबी भिड़ंत

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में युगल में भी यूपी की जोड़ियां आमने-सामने, दोनों वर्गों के फाइनल शुक्रवार को

यूपी की शताक्षी उलटफेर के साथ फाइनल में, यूपी की अनन्या से होगी खिताबी भिड़ंत
यूपी की शताक्षी उलटफेर के साथ फाइनल में, यूपी की अनन्या से होगी खिताबी भिड़ंत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । चौथी वरीय उत्तर प्रदेश की शताक्षी चौधरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय खिलाड़ी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज कर 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट के एकल फाइनल में जगह बना ली। फाइनल में शताक्षी की टक्कर यूपी की ही तीसरी वरीय अनन्या जैन से होगी। वहीं महिला युगल में भी खिताबी मुकाबला यूपी की जोड़ियों के बीच होगा। दोनों वर्गों के फाइनल मुकाबले शुक्रवार को खेले जाएंगे। उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में गुरुवार को एकल और युगल सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।

शताक्षी ने शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को हराया

चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने पहले सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा को 1-6, 6-4, 6-0 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। शताक्षी को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने दूसरे सेट में रणनीति बदलकर खेलते हुए जीत के साथ बराबरी हासिल की। निर्णायक सेट में शताक्षी ने लक्ष्मी को कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की अनन्या जैन ने दिल्ली की रेहा अरोरा को 6-3, 6-1 से हराया। अनन्या ने दोनों सेट में शुरुआत से बढ़त बनाए रखी और सीधे सेटों में जीत दर्ज करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

युगल में यूपी की जोड़ियां जीत के साथ फाइनल में

महिला युगल के सेमीफाइनल में यूपी की जोड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। पहले सेमीफाइनल में तीसरी वरीय यूपी की शगुन कुमारी व इरम जैदी ने यूपी की तनुश्री पाण्डेय और दिल्ली की भूमिका दहिया को 6-0, 2-6, 10-6 से हराया। शगुन और इरम ने पहला सेट आसानी से अपने नाम किया, लेकिन दूसरे सेट में तनुश्री और भूमिका ने वापसी की। इसके बाद निर्णायक तीसरे सेट में जीत का फैसला सुपर टाईब्रेकर में हुआ, जिसमें शगुन और इरम ने बाजी मारकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल में दूसरी वरीय यूपी की शताक्षी चौधरी व सौमित्रा ने यूपी की आइरा और मध्य प्रदेश की नव्या को 6-2, 7-5 से हराया। शताक्षी और सौमित्रा ने पहले सेट में शुरू से दबाव बनाए रखा और जीत दर्ज की। दूसरे सेट में मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा लेकिन निर्णायक मौकों पर बेहतर खेल दिखाते हुए यूपी की जोड़ी ने जीत से फाइनल में जगह पक्की की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें