स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

यशवीर के पंजे से एलयू लेपर्ड रायबरेली व शिवम के अर्धशतक से लायन सीतापुर को मिली जीत

एलयू कप इंटरकॉलेजिएट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में एलयू टाइगर हरदोई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी

यशवीर के पंजे से एलयू लेपर्ड रायबरेली व शिवम के अर्धशतक से लायन सीतापुर को मिली जीत

पायनियर समाचार सेवा


लखनऊ।
एलयू कप इंटर कॉलेजिएट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में एलयू लेपर्ड रायबरेली और एलयू लायन सीतापुर ने अपने-अपने मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। मंगलवार को एलडीए स्टेडियम पर खेले गए 15-15 ओवर के मुकाबले में एलयू लेपर्ड रायबरेली ने एलयू टाइगर हरदोई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए रायबरेली की टीम ने हरदोई को 14.5 ओवर में 108 रन पर रोक दिया। हरदोई से आयुष त्रिवेदी ने 18, हर्षित प्रताप सिंह ने 16 और शाश्वत मिश्रा ने 12 रन बनाए। एलयू लेपर्ड रायबरेली के यशवीर सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 2.5 ओवर में मात्र 15 रन देकर 5 विकेट झटके। जवाब में एलयू लेपर्ड रायबरेली ने 14.2 ओवर में केवल 1 विकेट खोकर 112 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया। संग्राम ने 40 गेंद पर नाबाद 54 रन और गौरव सिंह ने 41 गेंदों पर नाबाद 43 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। 5 विकेट चटकाने के लिए यशवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

एलयू लायन सीतापुर ने एलयू पैंथर लखीमपुर को 100 रन से हराया
लखनऊ यूनिवर्सिटी कैंपस ग्राउंड पर खेले गए दूसरे मुकाबले में एलयू लायन सीतापुर ने एलयू पैंथर लखीमपुर को 100 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलयू लायन सीतापुर ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवम शुक्ला ने 50 गेंद पर 83 रन (11 चौके, एक छक्का) की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा समीर कुमार ने 27 रन बनाए। एलयू पैंथर लखीमपुर से अभय सिंह राठौर ने 2 विकेट लिए। जवाब में एलयू पैंथर लखीमपुर की पूरी टीम 15.4 ओवर में मात्र 69 रन पर ढेर हो गई। आलोक वर्मा ने 13 रन और प्रसून वर्मा ने 13 रन बनाए। सीतापुर के गेंदबाजों में कप्तान अनुज कुमार 3 विकेट चटकाए और मैन ऑफ द मैच बने, जबकि नितिन रावत और आयुष सिंह ने 2-2 विकेट हासिल किए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें