स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

राज तंवर की घातक गेंदबाजी से विजय दहिया एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत

राज तंवर की घातक गेंदबाजी से विजय दहिया एकेडमी ने दर्ज की शानदार जीत
  • उद्घाटन मैच में विजय दहिया एकेडमी ने साउथ दिल्ली सीसी को आठ विकेट से हराया

नई दिल्ली,पायनियर। रघुवीर सिंह स्कूल मैदान पर खेले जा रहे 20वें हरि चंद मेमोरियल एफएम स्पोर्ट्स अंडर-17 क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में विजय दहिया एकेडमी ने साउथ दिल्ली सीसी को आठ विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की।

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि सतबीर सिंह (एचओडी, रघुवीर सिंह स्कूल) और एडवोकेट लव त्यागी ने दोनों टीमों के कप्तानों के साथ टॉस कराकर किया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ दिल्ली सीसी की पूरी टीम 19 ओवर में महज 50 रन पर सिमट गई। अर्जुन सूरी 15 रन बनाकर टीम के शीर्ष स्कोरर रहे। विजय दहिया एकेडमी की ओर से राज तंवर ने तीन विकेट झटके। हर्षित चौधरी, मनीष राजपूत और भाविश ने दो-दो विकेट हासिल किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय दहिया एकेडमी ने छह ओवर में दो विकेट खोकर 53 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। नैतिक डागर ने 20 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। साउथ दिल्ली सीसी की ओर से आहान गर्ग ने एक विकेट लिया।शानदार गेंदबाजी के लिए राज तंवर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें