स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

उत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल में

25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट

उत्तर प्रदेश की अनन्या, शताक्षी व शगुन एकल क्वार्टर फाइनल में

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी एवं पांचवीं वरीय शगुन ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में जीत के साथ एकल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं दिल्ली की रेहा ने वरीय खिलाड़ी के खिलाफ उलटफेर भरी जीत दर्ज की।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में मंगलवार को एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में यूपी की सौमित्रा, मिराया व इरम को हार का सामना करना पड़ा।

चौथी वरीय शताक्षी चौधरी ने उत्तर प्रदेश की ही सौमित्रा को 7-6(5), 6-2 से हराया। पहले सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला और मुकाबला टाईब्रेक तक खिंचा। शताक्षी ने टाईब्रेक में जीत दर्ज करते हुए पहला सेट अपने नाम किया। दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत से ही बेहतर खेल दिखाते हुए उम्दा स्ट्रोक लगाए और जीत से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

तीसरी वरीय उत्तर प्रदेश की अनन्या जैन ने इरम जैदी को आसानी से 6-0, 6-1 से हराया। अनन्या ने पहले सेट में शुरू से ही दबाव बनाए रखा और लगातार अंक हासिल किए। दूसरे सेट में भी उन्होंने अपनी लय कायम रखी और जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।

इसके अलावा पांचवीं वरीय उत्तर प्रदेश की शगुन कुमारी ने कड़े मुकाबले में मिराया अग्रवाल को 6-4, 6-4 से मात दी। दोनों सेट में मिराया ने शगुन को चुनौती दी, लेकिन महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर खेल के दम पर शगुन ने दोनों सेट अपने नाम करते हुए क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाया।

दूसरी ओर दिल्ली की रेहा अरोरा ने उलटफेर करते हुए छठी वरीय दिल्ली की ही भूमिका दहिया को तीन सेट तक खिंचे संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-6, 7-6(4), 6-3 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी गौड़ा ने असम की ब्रेसना को 6-2, 6-2 से, ओडिशा की कृष्णा राज ने मध्य प्रदेश की नव्या शर्मा को 6-2, 6-1 से, आठवीं वरीय असम की स्निग्धा ने दिल्ली की प्रिया को 6-0, 6-3 और दूसरी वरीय राजस्थान की आयुषी तंवर ने बिहार की हंसिका सिंह को 6-0, 6-1 से हराया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें