स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

सीआरपीएफ जवान की मौत पर बवाल, बुद्धेश्वर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन

सीआरपीएफ जवान की मौत पर बवाल, बुद्धेश्वर चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन

दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मणिपुर में तैनात सीआरपीएफ की 112 वीं बटालियन के जवान विनीत कुमार सिंह सिकरवार (37) की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से हुई मौत के बाद शुक्रवार को राजधानी में परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पारा क्षेत्र स्थित बुद्धेश्वर चौराहे पर परिजनों ने जवान का पार्थिव शरीर रखकर प्रदर्शन किया और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक सड़क जाम कर दी। प्रदर्शन के चलते बुद्धेश्वर चौराहे और आसपास के मार्गों पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, विनीत कुमार सिंह सिकरवार हरदोई जिले के कोथावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरवाबाजीराव निवासी स्वर्गीय देशराज सिंह सिकरवार के सबसे छोटे पुत्र थे। वह सीआरपीएफ की 112वीं बटालियन में तैनात थे और वर्तमान में मणिपुर में ड्यूटी कर रहे थे। संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से लखनऊ एयरपोर्ट लाया गया, जहां से परिजन शव लेकर बुद्धेश्वर चौराहे पहुंचे और धरने पर बैठ गए। परिजनों का आरोप है कि जवान के शरीर में तीन गोलियां लगी थीं, लेकिन उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी उन्हें नहीं दी गई।

उनका कहना है कि मामले में कई सवाल अनुत्तरित हैं। इसलिए निष्पक्ष जांच कराते हुए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके। परिजनों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक वह न्याय की लड़ाई जारी रखेंगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी काकोरी सहित पारा, काकोरी और आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर परिजन शांत हुए और सड़क से शव हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।

सीआरपीएफ जवान की असमय मौत से उनके पैतृक गांव पुरवाबाजीराव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वीर जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की मांग और पूरे मामले से संबंधित तथ्यों से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें