स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

यूपी के अयान अकरम की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

यूपी के अयान अकरम की भारतीय अंडर-19 टीम में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिखाएंगे दम

कानपुर, पायनियर खेल संवाददाता। उत्तर प्रदेश के उभरते मध्यम तेज गेंदबाज अयान अकरम का ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ आगामी मल्टी-डे मुकाबलों के लिए भारतीय अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टीम की घोषणा की है। मूल रूप से सहारनपुर के रहने वाले अयान ने जूनियर स्तर पर अपनी तेज और अनुशासित गेंदबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया है।

घरेलू क्रिकेट में अयान का रहा शानदार प्रदर्शन

वर्तमान में उत्तर प्रदेश अंडर-19 टीम की कप्तानी संभाल रहे अयान अकरम ने 2025-26 सत्र में भारतीय अंडर-19 क्रिकेट में सर्वाधिक 37 विकेट हासिल किए। उनके शानदार प्रदर्शन ने उत्तर प्रदेश को कूच बिहार अंडर-19 ट्रॉफी के नॉकआउट चरण तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने चंडीगढ़, छत्तीसगढ़ और असम के खिलाफ निर्णायक मुकाबलों में प्रभावी गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इसके अलावा नवंबर 2025 में आयोजित अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी के लिए यूपी से चयनित वह इकलौते खिलाड़ी थे।

यूपीसीए पदाधिकारियों ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता, कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला और सीईओ अंकित चटर्जी ने अयान के चयन पर खुशी जताई। यूपीसीए मीडिया कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि अयान का भारतीय अंडर-19 टीम में चयन राज्य क्रिकेट के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अयान राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल होंगे।

भारतीय अंडर-19 मल्टी-डे टीम : यशवर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), अयान अकरम, सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), रोहित यादव, ईशान ओम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा और आर्यन यादव।

भारत-ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 मल्टी-डे मुकाबले

पहला मुकाबला: 27 से 30 सितंबर, राजकोट
दूसरा मुकाबला: 5 से 8 अक्टूबर, अहमदाबाद (बी ग्राउंड)

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें