स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

कार में 78 किलो गांजा लेकर घूम रहे थे दो तस्कर, नगराम में दबोचे गए

कार में 78 किलो गांजा लेकर घूम रहे थे दो तस्कर, नगराम में दबोचे गए

16 लाख का गांजा, कार और दो आईफोन बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। नगराम पुलिस ने अंतरजनपदीय गांजा तस्करी के नेटवर्क का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 78.330 किलो गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख रुपए बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल ईको स्पोर्ट कार, 12,500 रुपए नकद और दो आईफोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को नगराम-गंगागंज मार्ग स्थित हुसैनाबाद तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की ईको स्पोर्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में छह बोरियां मिलीं।

तलाशी लेने पर बोरियों से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार प्रिंस जायसवाल (25), निवासी समेसी और अभिजीत पटेल उर्फ सेना (26), निवासी भाटन टोला, नगराम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एक गैंग के साथ मिलकर बहराइच से गांजा लाते थे। इसके बाद लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी और आसपास के इलाकों में गैंग के अन्य सदस्यों के जरिए इसकी सप्लाई की जाती थी। बिक्री से होने वाला मुनाफा आरोपी आपस में बांट लेते थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तस्करी से कमाए पैसों से आईफोन खरीदने की बात भी बताई है। प्रिंस ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी ईको स्पोर्ट कार का इस्तेमाल गांजा तस्करी के लिए ही किया था। गुरुवार को भी दोनों गांजे की खेप लेकर सप्लाई के लिए निकले थे, लेकिन हुसैनाबाद तिराहे पर पुलिस की चेकिंग में पकड़े गए। बहराइच से लखनऊ तक 78 किलो से ज्यादा गांजे की खेप के पहुंचने से रास्ते में होने वाली चेकिंग पर भी सवाल खड़े किए हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर कई इलाकों से गुजरकर नगराम तक पहुंच गए।

अब पुलिस की जांच का दायरा आरोपियों की गिरफ्तारी से आगे बढ़कर सप्लाई नेटवर्क, गांजे के स्रोत और रास्ते में पड़ने वाले चेकिंग प्वाइंट तक पहुंचता है या नहीं, यह देखने वाली बात होगी। नगराम पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें