स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, क्यूरेटरों ने सीखे पिच निर्माण और रखरखाव के गुर

दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, क्यूरेटरों ने सीखे पिच निर्माण और रखरखाव के गुर

कानपुर, पायनियर। ग्रीनपार्क स्टेडियम के न्यू प्लेयर्स पवेलियन में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय क्यूरेटर कार्यशाला, प्रदेश स्तरीय अंपायरिंग एवं स्कोरिंग कार्यशाला और परीक्षा का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने क्यूरेटरों को पिच के निर्माण, रखरखाव और मैच के दौरान उसके महत्व की विस्तृत जानकारी दी।

17 और 18 सितंबर को आयोजित क्यूरेटर कार्यशाला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी और समंदर सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हुई। उनके सहयोग के लिए बीसीसीआई के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। जिला क्रिकेट संघों की ओर से भेजे गए 25 क्यूरेटरों ने कार्यशाला में प्रतिभाग किया।

दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, क्यूरेटरों ने सीखे पिच निर्माण और रखरखाव के गुर

कार्यक्रम के शुभारंभ पर सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. गौरहरि सिंहानिया क्रिकेट एकेडमी के सीईओ दीपक शर्मा ने पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी और वरिष्ठ पिच क्यूरेटर तापोष चटर्जी व समंदर सिंह चौहान का स्वागत किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके योगदान के बारे में जानकारी भी साझा की।

यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन शुक्ला ने प्रतिभागियों को निरंतर प्रगति के लिए प्रोत्साहित किया। सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने कहा कि क्रिकेट मैच में पिच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। यूपीसीए के निदेशक रियासत अली ने अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताया।

दो दिवसीय कार्यशाला का समापन, क्यूरेटरों ने सीखे पिच निर्माण और रखरखाव के गुर

समापन समारोह में यूपीसीए के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विशेषज्ञों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर यूपीसीए के उपाध्यक्ष (फाइनेंस एंड स्ट्रेटजी) सुजीत श्रीवास्तव, अंपायर कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अहमद अली खान (तालिब) ने किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें