स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दो-दिवसीय डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल अंतर-विद्यालयी तैराकी चैम्पियनशिप ‘स्विमफिनिटी’ का शुभारंभ

दो-दिवसीय डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल अंतर-विद्यालयी तैराकी चैम्पियनशिप ‘स्विमफिनिटी’ का शुभारंभ

लखनऊ, पायनियर। आलेख पटेल, वैष्णवी पाण्डेय, प्रखर यादव और इरा मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो-दिवसीय डा. जगदीश गाँधी मेमोरियल अन्तर-विद्यालयी तैराकी चैम्पियनशिप ‘स्विमफिनिटी’ में अपने-अपने वर्गों में पहला स्थान हासिल किया। सीएमएस गोल्फसिटी कैंपस की ओर से आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सीएमएस की एमडी प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने किया। प्रतियोगिता में लखनऊ के 30 विद्यालयों के तैराक हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन अंडर-13 के 50 मीटर फ्री-स्टाइल में आलेख पटेल और वैष्णवी पाण्डेय, अंडर-11 में प्रखर यादव और इरा मिश्रा ने पहला स्थान हासिल किया। सभी विजेता सीएमएस कानपुर रोड कैंपस के हैं। अंडर-9 के 25 मीटर फ्री-स्टाइल में एलेनहाउस पब्लिक स्कूल के सिद्धार्थ सिंह भदौरिया और सीएमएस गोमतीनगर प्रथम की शताक्षी कौशिक विजेता रहे।

अंडर-13 50 मीटर बैक-स्ट्रोक में विबग्योर हाई स्कूल के युसुफ अब्दुल और सीएमएस कानपुर रोड की यशस्वी सिन्हा ने बाजी मारी। अंडर-11 बैक-स्ट्रोक में सीएमएस राजेंद्र नगर प्रथम के रणवीर सिंह और सीएमएस अलीगंज प्रथम की स्तुति चतुर्वेदी पहले स्थान पर रहे। अंडर-9 बैक-स्ट्रोक में अमोघ गुप्ता और शताक्षी कौशिक विजेता बने। ब्रेस्ट-स्ट्रोक में सीएमएस कानपुर रोड के आयुष कुमार सिंह और सीएमएस गोमतीनगर प्रथम की इनाया कौशिक ने पहला स्थान हासिल किया।रिले स्पर्धाओं में सीएमएस कानपुर रोड, सीएमएस गोल्फसिटी, सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल गोमतीनगर और सेठ आनंद राम जयपुरिया स्कूल की टीमों ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के तैराक प्रतिभाग कर रहे हैं। सीएमएस हेड कम्युनिकेशंस ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शनिवार को होगा। अंतिम दिन अंडर-15 और अंडर-17 बालक-बालिका वर्ग की विभिन्न स्पर्धाएं सुबह आठ बजे से होंगी।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें