स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
CM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनाCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथस्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपना

बंद मकान में 82 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बंद मकान में 82 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

26 लाख के कीमती गहने और तीन लाख सत्तानवे हजार नगद बरामद

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ

जानकीपुरम थाना क्षेत्र के जानकीविहार निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश शुक्ला के बंद मकान से करीब 82 लाख रुपए की नकदी और जेवर चोरी करने वाले दो आरोपियों को उत्तरी सर्विलांस/क्राइम टीम और जानकीपुरम पुलिस टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3.97 लाख रुपए नकद और करीब 26 लाख रुपये कीमत के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने चोरी की रकम से खरीदी गई बुलेट बाइक भी बरामद की है। यही बाइक वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई थी। जानकीपुरम थाना प्रभारी विनोद कुमार तिवारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराबंकी के धधरा, बद्दूपुर निवासी मोहम्मद शोएब (22) और जमुआ, घुंघटेर निवासी रवि रावत (22) के रूप में हुई है। शोएब मैकेनिक का काम करता है, जबकि रवि मजदूरी करता है।

दोनों को सोमवार को जानकीपुरम विस्तार स्थित सीडीआरआई के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी बाइक से इलाके में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे। जिस घर के लंबे समय तक बंद होने की जानकारी मिलती थी, उसे निशाना बनाते थे। पुलिस जांच में दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उनके आपराधिक इतिहास और पूर्व की वारदातों की भी जानकारी जुटा रही है। जानकीपुरम पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की रात सेवानिवृत्त शिक्षक रामनरेश शुक्ला का मकान बंद था। इसी दौरान बाइक सवार दोनों आरोपी घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने महज 20 मिनट के भीतर पूरे घर को खंगाल डाला और अलमारी आदि से नकदी व लाखों रुपये कीमत के जेवर समेट लिए। इसके बाद दोनों बाइक से मौके से फरार हो गए।

चोरी की पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज में बदमाशों की गतिविधियां सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया। पीड़ित रामनरेश शुक्ला की तहरीर पर पांच अगस्त को जानकीपुरम थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कीं। टीमों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाया गया। जांच के दौरान पुलिस को दोनों आरोपियों के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद सोमवार को पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को जानकीपुरम विस्तार स्थित सीडीआरआई के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। जांच में सामने आया कि चोरी की रकम में से कुछ पैसे खर्च कर आरोपी ने बुलेट बाइक खरीदी थी। पुलिस ने उस बाइक को भी बरामद कर लिया है। इसके अलावा आरोपियों के पास से करीब 3.97 लाख रुपए नकद और 26 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की बाकी रकम और जेवर कहां हैं। आरोपियों से पूछताछ कर यह जानकारी जुटाई जा रही है कि उन्होंने चोरी का माल किसे बेचा या कहां छिपाकर रखा है। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मकान की रेकी की थी। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोरी की इस वारदात में दोनों के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। साथ ही आरोपियों ने पहले की गई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें