स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

स्वतंत्रता दिवस पर पीलीभीत में देशभक्ति का रंग, सरकारी दफ्तरों से पुलिस लाइन तक लहराया तिरंगा

स्वतंत्रता दिवस पर पीलीभीत में देशभक्ति का रंग, सरकारी दफ्तरों से पुलिस लाइन तक लहराया तिरंगा

पीलीभीत।जिले में 80 वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को पूरे उत्साह, उमंग और गरिमापूर्ण माहौल में मनाया गया। सुबह से ही सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन, शिक्षण संस्थानों और प्रमुख स्थानों पर तिरंगा शान से लहराता नजर आया। जगह-जगह राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।

मुख्य कार्यक्रम कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से ओत-प्रोत नजर आया। इसके बाद डीएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। अधिकारियों-कर्मचारियों से उन्होंने पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कलक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में सुबह नौ बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों से सभागार तालियों और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

उधर रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सुकृति माधव ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। एसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। सभी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करें।

समारोह के दौरान सराहनीय कार्य के लिए अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया को पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह-रजत प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान मिलने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार राघव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में डीएफओ मनीष सिंह ने भी तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। वहीं जिलेभर के सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से जिले में तिरंगे की आन, बान और शान दिखाई देती रही और पूरा पीलीभीत देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें