स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
त्योहारी खर्च के साथ निवेश में संतुलन बनाए रखना जरूरी : हर्ष गुप्तालायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथत्योहारी खर्च के साथ निवेश में संतुलन बनाए रखना जरूरी : हर्ष गुप्तालायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभाहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथ

लायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

लायंस क्लब के दिवाली मेले में उमड़ा जनसैलाब, प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

ऋषिकेश। (रजनी गोयल)

लायंस क्लब की ओर से आयोजित दिवाली मेले में उत्साह, उमंग और मनोरंजन का शानदार माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल और ऋषिकेश के महापौर शंभू पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के साथ लोगों को एक मंच पर जोड़ते हैं। वहीं आलोक शर्मा ने मेले को सामाजिक एकता, भाईचारे और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का सराहनीय प्रयास बताया।

मेले का मुख्य आकर्षण मयूर कलेक्शन के सौजन्य से आयोजित फैंसी ड्रेस शो रहा, जिसमें रियांश भट्ट ने प्रथम, अनन्या गुप्ता ने रनरअप और सताक्षी वर्मा ने सेकंड रनरअप स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में काजल प्रथम, कल्पना द्वितीय और महक तृतीय रहीं। डांस प्रतियोगिता के सीनियर सोलो वर्ग में अक्षय जोशी प्रथम, वागिशा गुप्ता द्वितीय और रिहाल शर्मा तृतीय रहे। जूनियर सोलो वर्ग में मिहिका शर्मा, कृषा राजपाल और नायशा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में ममयंक ग्रुप और नटराज ग्रुप ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में रेहमत कौर प्रथम, हार्दिक द्वितीय और इशिक तृतीय रहे। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि क्लब सामाजिक सेवा के साथ प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और सामुदायिक सहभागिता बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन करता है। उन्होंने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष शिवम अग्रवाल, सचिव अक्षत चौहान, कोषाध्यक्ष कमल नारंग, निदेशक महेश किंगर, जोन चेयरपर्सन विनीत चावला, रीजन चेयरपर्सन विकास, रजत भोला, विनोद बिष्ट, नवीन गांधी, दिनेश अरोड़ा, हेमंत सुनेजा, कपिल गुप्ता, आशु डंग, जयेंद्र रमोला, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, दीप शर्मा, ज्योति सजवाण, डॉ. राजे नेगी, देवेंद्र प्रजापति, राजेश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, उमा किंगर और सरगम गांधी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें