स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’

राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’

नरेंद्रनगर। (रजनी गोयल)

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर नरेंद्रनगर पुलिस के नेतृत्व में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। थाना नरेंद्रनगर से शुरू हुई दौड़ लाल माटा तक निकाली गई, जिसमें देशराज शर्मा के नेतृत्व में गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं और पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर देशराज शर्मा ने कहा कि रन फॉर यूनिटी का उद्देश्य देशवासियों में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही पुलिस बल में प्रेम, सहयोग, अनुशासन और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। ऐसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।

कार्यक्रम में एसएसआई सत्येंद्र भंडारी, सत्येंद्र नेगी, शांति प्रसाद डिमरी, मनीष नेगी, नवीन नौटियाल, भगवती प्रसाद बहुगुणा, दीपिका तिवाड़ी, करिश्मा गुसाईं, पूरण सिंह, घनश्याम, अनुमा रावत, कमला जुगलान और धन सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। गुरु राम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पंकज ड्यूडी एवं विद्यालय स्टाफ ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए हुआ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें