स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
हरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूटहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदपहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्याबिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17 प्रतिशत की मिलेगी छूट

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बिहार निवासी था मृतक

ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, बिहार निवासी था मृतक

रामनगर बाराबंकी। बुढ़वल रेलवे जंक्शन एवं बिंदौरा रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित नरैनीपुरवा के पास रेलवे लाइन पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की ट्रेन के चपेट में आ जाने से मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है। थाना क्षेत्र के रानी बाजार त्रिलोकपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम नरैनी पुरवा के सामने रेलवे लाइन के किनारे एक व्यक्ति मृत्यु अवस्था में पड़ा हुआ था। देखते ही देखते काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। 

ग्रामीणों ने बताया कि अभी दो लोग रेलवे लाइन के पास से गुजर रहे थे उसी समय ट्रेन निकली जिसके चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक के किनारे गिट्टियों में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। और काफी छोटे आई। उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिहार प्रांत के ग्राम व थाना फुलौत निवासी मदन पुत्र रामस्वरूप के रूप में हुई। साथी विभार साहसोनी निवासी ग्राम सोसरा घाट जिला समस्तीपुर बिहार ने बताया कि हम दोनों बंकी में रहा रहे है। 

वहीं से गांव-गांव जाकर फेरी लगाते हुए कॉस्मेटिक का सामान बेचते हैं तथा लोगों के पुराने पायल आदि आभूषणों की साफ सफाई भी करते हैं। हम दोनों गांव की ओर जा रहे थे कि एकाएक ट्रेन आ गई जिसमें मदन रेलवे पटरी के किनारे गिरकर घायल हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में आसपास के लोग आ गए। जिसकी तत्काल सूचना स्थानीय थाने पर दी गई। 

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने सघन जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। और बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आ जाने से मृत्यु प्रतीत हो रहा है लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट हो जाएगा, घटना जांच चल रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें