पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ/लखीमपुर-खीरी
लखीमपुर शहर में अटूट आस्था का भव्य दरबार भक्ति का का केंद्र बना हुआ है। शहर के राजपुर क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धालुओं ही तांता लगा रहा? भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें भगवान वीर हनुमान के दर्शन के लिए आतुर थीं। देर रकात तक भजन-कीर्तन और चालीसा की गूंज के बीच आथा हिलोरे मा रही थी। इस विशाल भव्य देव स्थली की स्थापना रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रुद्रप्रताप सिंह ने कराई थी।

उनकी देखरेख में बरसों से प्रबंध समिति विधिवत मंदिर का संचालन करती आ रही है।इसीक्रम में चार जून को राजपुर क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित किया जायेगा। आगामी चार जून को लखीमपुर शहर के राजपुर क्षेत्र स्थित श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर पर माता अनुसुइया की रसोई के माध्यम से वीर बाबा का दिव्य भंडारा आयोजित किया जायेगा। इस आशय की जानकारी देते हुए मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से बताया गया कि आगामी चार जून को श्री संकट मोचन वीर बाबा मंदिर की स्थापना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।
लगभग तीन दशक पूर्व मंदिर की स्थापना रिटायर्ड आईएएस अधिकारी रुद्र प्रताप सिंह द्वारा करवाई गई थी। मंदिर प्रबंध समिति स्थापना दिवस की ओर से भव्य एवं दिव्य धार्मिक एवं जनहित के कार्यक्रम सम्पन्न करवाये जाते हैं। शिविर बाबा मंदिर प्रबंधन नेशहर के समस्त श्रद्धालुओं से आहृान करते हुए कहा कि चार जून को होने वाले वार्षिकोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर राम भक्त हनुमान जी का आशीर्वाद एवं माता अनसूया की रसोई से भंडारा प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित करें।
अयोजन को लेकर मंदिर परिसर को सजाया संवारा गया है और भक्तों की भारी भीड़ को लेकर सुरक्षा केसाथ ही सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मंगलवार को वीर बाबा के दरबार में बड़ी संख्या में लोगों ने संकट मोचन के दर्शन पूजन किए। यह क्रम दे रात तक चलता रहा।लोगों ने पूजा-अर्चना के साथ चालीसा पाठ में भी हिस्सा लिया। देर रात तक मंदिर परिसर राम भक्त हनुमान और बजरंगबली के उद्घोष से गूंजता रहा।










