स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटें

एलआईसी एजेंट गोलीकांड में तीन गिरफ्तार

एलआईसी एजेंट गोलीकांड में तीन गिरफ्तार

तमंचा और कारतूस बरामद, सीसीटीवी फुटेज व सीडीआर से आरोपियों तक पहुंची पुलिस, एक ने थाने में किया आत्मसमर्पण

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद के ढेढ़ेमऊ में फोटो कॉपी कराने गए बीमा एजेंट को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सीडीआर की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी ने थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया, जबकि दो आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गत 11 सितंबर की शाम करीब सात बजे सैफलपुर, काकोरी निवासी एलआईसी एजेंट समेंद्र कुमार यादव ढेढ़ेमऊ स्थित दुर्गेश जनसेवा केंद्र पर जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी कराने पहुंचे थे।

इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। गोली आंख के पास से सिर को छूती हुई गर्दन में जा धंसी थी। घायल समेंद्र को इलाज के लिए केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के दौरान गर्दन में फंसा छर्रा निकाल दिया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना के बाद समेंद्र के भाई नरेंद्र की तहरीर पर मलिहाबाद थाने में पांच नामजद और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस के मुताबिक नामजद आरोपी अभय यादव उर्फ छोटू निवासी तिलसुवा ने गत 15 सितंबर मंगलवार को मलिहाबाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार अभय घरेलू कामकाज के साथ आम के मौसम में आढ़त का काम करता है। इसके बाद पुलिस ने घटना में साथ देने के आरोप में अंकुश यादव उर्फ मौत और कालाचीता उर्फ वैभव निवासी तिलसुवा को मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मोहान रोड स्थित घोला तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ में पुलिस को घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई।

पुलिस के अनुसार, गत 24 मई को तिलसुवा निवासी रूपांशी की मौत के मामले में उसके मायके पक्ष के लोग उसके पति सुधीर निवासी भुलभुला खेड़ा और बहनोई समेंद्र को जिम्मेदार मानते थे। इस मामले में पुलिस ने पति सुशील को दहेज हत्या के आरोप में जेल भेजा था। गिरफ्तार आरोपियों के मुताबिक समेंद्र इस मामले में पैरवी कर रहा था। इसी रंजिश के चलते समेंद्र को निशाना बनाने की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार कालाचीता उर्फ वैभव और अंकुश यादव उर्फ मौत लखनऊ में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं।

पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका के बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक मामले में गत 14 सितंबर को एक बाल अपचारी ने भी अपने पिता के साथ मलिहाबाद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया था। वह पिता के साथ खेती-किसानी में हाथ बंटाता था। तलाशी में उसके पास से एक अवैध असलहा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। वहीं मामले में नामजद महेंद्र, जोगिंदर और नरेंद्र निवासी तिलसुवा अभी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें