स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

तीन दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद श्रमिक ने तोड़ा दम

तीन दिन तक जिंदगी से जूझने के बाद श्रमिक ने तोड़ा दम

परिजनों ने गांव के एक व्यक्ति पर लगाए गंभीर आरोप

पुलिस बोली तहरीर मिलने पर होगी जांच

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मलिहाबाद क्षेत्र में तीन दिन पहले अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले श्रमिक रिंकू गौतम (32) की मंगलवार देर रात घर पर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बकाया रुपये न देने के कारण रिंकू को आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है। मृतक रिंकू गौतम किठाई पारा गांव के निवासी थे और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे। परिजनों के मुताबिक रिंकू अत्यधिक शराब का सेवन करते थे।

उनके चचेरे भाई पंकज ने बताया कि रिंकू की पत्नी अंजली और ढाई वर्षीय बेटी आकांक्षा पिछले करीब एक वर्ष से काकोरी स्थित मायके में रह रही हैं, जबकि रिंकू गांव में अकेले रहते थे। परिजनों का आरोप है कि रिंकू ने अपना मकान गांव के ही एक व्यक्ति को बेचा था। वह व्यक्ति उन्हें रोज शराब के लिए सौ रुपए देता था। शनिवार शाम करीब तीन बजे रिंकू रुपए लेने उसके पास गए, लेकिन पैसे न मिलने पर नाराज होकर घर लौटे और चाकू से अपनी गर्दन काट ली। इसके बाद वह पास के बाग की ओर चले गए।

ग्रामीणों ने उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और तत्काल परिजनों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल रिंकू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद वह घर लौट आए थे, लेकिन मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आरोपों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें