स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

शहर की बेटियां लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग की टीमों के लिए दिखाया दम

शहर की बेटियां लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग की टीमों के लिए दिखाया दम
  • 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं,नीलामी 18 सितम्बर को

 

लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और विकेट चटकाने की उतावली शहर की महिला क्रिकेटर का हुजूम गोमती किनारे सेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर उतरा। यहां मंगलवार को लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में खेलने वाली छह फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन सभी खिलाड़ियों की नीलामी सूची में रखा जाएगा। नीलामी 18 सितम्बर को होगी।

सेज क्रिकेट ग्राउण्ड पर सुबह से महिला क्रिकेटर इकट्ठा होने लगी थी। सभी की यही चाहत है कि वे लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इन खिलाड़ियों ट्रायल में प्रतिभा परखने के लिए चयनकर्ता प्रियांक शैली, पूर्व क्रिकेटर श्वेता सिंह, चित्रा सिंह और कोमल होरा मौजूद रहीं। इन सभी ने करीब सात घंटे के मैराथन ट्रायल में 140 खिलाड़ियों को चुना। चुनी गई प्रमुख खिलाड़ियों में इण्डिया-ए के लिए खेल चुकी चांदनी शर्मा के अलावा आलराउण्डर संध्या यचादव, सोनाली सिंह, आरजू सिंह, अन्वेषा चटर्जी, बल्लेबाज अंशू तिवारी, शशिबालन, प्रियांशी यादव, प्रियांशी पाण्डेय, आयुषी श्रीवास्तव, गेंदबाज शिल्पी, संध्या क्षेत्री जैसी क्रिकेटर हैं।

लीग के अध्यक्ष पीयुष पाण्डेय एवं आयोजन सचिव प्रियंका शैली ने बताया कि इन सभी चुनी हुई खिलाड़ियों को नीलामी की सूची में रखा गया है। हर फ्रेंचीइजी टीम में 20 क्रिकेटर होंगी। इस तरह 120 खिलाड़ी फ्रेंचाइजी टीमों रहेंगी। वहीं बाकी बची 20 खिलाड़ियों को विभिन्न टीमों से जोड़ा जाएगा। एक्सपोजर के लिए यह टीमों के साथ नेट या फील्डिंग में मदद करेंगी। उन्होंने बताया कि हर फ्रेंचाइजी टीम लखनऊ के बाहर पर राज्य की दो खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती हैं। यह छूट यूपीसीए की गाइडलाइन के तहत दी गई है। खिलाड़ियों की नीलामी 18 सितम्बर को होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें