स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चेयरमैन ने पटका पहनाकर कांवड़ियों को किया रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरखेड़ापायनियर संवाददाता

चेयरमैन ने पटका पहनाकर कांवड़ियों को किया रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा बरखेड़ापायनियर संवाददाता

पीलीभीत ।सावन के पावन महीने के दूसरे सोमवार के अवसर पर बरखेड़ा नगर पंचायत से कछला घाट गंगाजल लेने के लिए रवाना हुए शिवभक्त कांवड़ियों का नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पटका पहनाकर और मंगल तिलक लगाकर सम्मान किया। इस दौरान नगर का माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।

नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात और वार्ड नंबर दो से कांवड़ यात्रा के लिए रवाना हुए शिवभक्तों के बीच पहुंचकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का स्मरण किया और नारियल फोड़कर कांवड़ यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने शिवभक्तों को कछला घाट तक सुरक्षित पहुंचने और पवित्र गंगाजल लेकर सकुशल वापस लौटने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सावन भगवान शिव की आराधना और भक्ति का पावन पर्व है। कांवड़ यात्रा श्रद्धा, आस्था और सेवा की भावना का प्रतीक है। सभी शिवभक्त अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ यात्रा पूरी करें तथा भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करें।

पटका पहनाकर सम्मानित किए जाने से कांवड़ियों में भी खासा उत्साह नजर आया। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव, बोल बम और जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए कछला घाट के लिए प्रस्थान किया। नगरवासियों ने भी जगह-जगह कांवड़ियों का स्वागत कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।

सावन के दूसरे सोमवार के लिए निकली कांवड़ यात्रा से पूरा बरखेड़ा शिवमय नजर आया। भक्ति और आस्था के इस माहौल में हर कदम कछला की ओर और हर जुबां पर भोलेनाथ का नाम गूंजता रहा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें