स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना

सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना
उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा
लखनऊ, पायनियर। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नागोया (जापान) में आयोजित एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं। वह एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं में आरएफआई के पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाएंगे।
नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं का आयोजन 21 से 24 सितंबर तक होगा। इसी दौरान एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस का आयोजन 23 सितंबर को होगा। कांग्रेस में रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( आरएफआई) के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा और महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी हिस्सा लेंगे।
एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में विभिन्न एशियाई देशों के रोइंग फेडरेशन के पदाधिकारी भाग लेंगे। सदस्य देशों के प्रतिनिधि रोइंग के विकास एवं अपने-अपने देश में रोइंग के संचालन पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसी के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन विभिन्न देशों को नामी प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षकों व रेफरी की कार्यशालाएं आयोजित करने तथा रोइंग उपकरण आदि उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

सुधीर शर्मा के एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में भाग लेने और एशियन गेम्स में आरएफआई के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय सहित उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) तथा यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा. आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने उन्हें बधाई दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें