स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलाउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथएसटीएफ ने दबोचा अंतरराष्ट्रीय वन्यजीव तस्करसीनियर महिला टी-20: रेलवे का विजय अभियान जारी, विदर्भ, पंजाब और केरल भी जीतेएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेला

प्राथमिक विद्यालय में छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत; परिजनों ने शिक्षक पर लापरवाही का लगाया आरोप

प्राथमिक विद्यालय में छात्र की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल पहुंचते ही मौत; परिजनों ने शिक्षक पर लापरवाही का लगाया आरोप

हैदरगढ़ बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र के पूरे बढ़ई मजरे सहावर गांव निवासी अशोक लोधी के नौ वर्षीय पुत्र अंशू, जो देवगढ़ पुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था, सोमवार को विद्यालय पढ़ने गया था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बच्चे की मौत किसी जहरीले जीव के काटने से हुई हो सकती है। वहीं, परिजनों ने विद्यालय के अध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें