स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कांवड़ मार्गों पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, गौरीशंकर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

कांवड़ मार्गों पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, गौरीशंकर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों का किया निरीक्षण

पीलीभीत। श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक ने गौरीशंकर मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद थाना जहानाबाद क्षेत्र की चौकी शाही, कांवड़ सहायता एवं मिशन शक्ति केंद्र, टाइगर तिराहा समेत प्रमुख कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्गों पर बैरिकेडिंग, पार्किंग, कंट्रोल प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों, यातायात व्यवस्था, प्रकाश, पेयजल, चिकित्सा सहायता और आपातकालीन सेवाओं की स्थिति परखी। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं संवेदनशील व्यवहार किया जाए। भीड़ और यातायात प्रबंधन के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाए। कांवड़ मार्गों पर पैदल गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों और श्रद्धालुओं से भी संवाद कर सुविधाओं का फीडबैक लिया तथा सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से जलाभिषेक करने की अपील की।

पुलिस प्रशासन की ओर से प्रमुख कांवड़ मार्गों, मंदिरों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और अन्य माध्यमों से लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी आपसी समन्वय से कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित संपन्न कराने में जुटे हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया,क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल,क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा,प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद जयशंकर सिंह समेत संबंधित पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें