स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

अनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

अनन्या, शताक्षी, शगुन सहित यूपी की छह खिलाड़ी प्री क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
  • 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत हो गई।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। तीसरी वरीय अनन्या, चौथी वरीय शताक्षी व पांचवीं वरीय शगुन सहित उत्तर प्रदेश की सौमित्रा, इरम जैदी, मिराया अग्रवाल, ने 25वीं आरएस सागर मेमोरियल ऑल इंडिया महिला प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीतकर एकल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दूसरी ओर मध्य प्रदेश की नव्या ने सातवीं वरीय हरियाणा की दिव्या को 6-4, 6-2 से हराकर उलटफेर किया।

उत्तर प्रदेश टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित टूर्नामेंट में सोमवार से मुख्य ड्रा के मैचों की शुरुआत हो गई।

एकल के मुख्य ड्रा के पहले दौर में तीसरी वरीय अनन्या ने दिल्ली की समायरा को 6-1, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं चौथी वरीय यूपी की शताक्षी ने झारखंड की आकर्ति को आसानी से 6-1, 6-1 से हराया।

दूसरी ओर पांचवीं वरीय यूपी की शगुन ने दिल्ली की मानवी को 6-2, 6-3 से हराया, जबकि मिराया अग्रवाल ने गुजरात की दिया केतन को 6-4, 6-1 से मात दी। यूपी की इरम जैदी ने महाराष्ट्र की नमाइरा को 6-1, 6-2 से हराया। यूपी की सौमित्रा ने यूपी की ही आशी शमशेरी को तीन सेट तक चले मुकाबले में 6-0, 2-6, 6-3 से हराकर अगले दौर में स्थान सुरक्षित किया।

अन्य मुकाबलों में शीर्ष वरीय दिल्ली की लक्ष्मी ने गुजरात की माही राजेश को 6-1, 6-2 से, असम की ब्रेसना ने महाराष्ट्र की अभिषा को 6-2, 6-0 से और असम की आठवीं वरीय स्निग्धा ने तेलंगाना की निधि को 6-0, 6-0 से शिकस्त दी।

राजस्थान की दूसरी वरीय आयुषी ने यूपी की कृति को 6-1, 6-0 से हराया। दिल्ली की प्रिया ने तमिलनाडु की सहाना को 7-5, 6-2 से, दिल्ली की रिया ने यूपी की ब्यूटी को 6-2, 6-0 से, ओडिशा की कृष्णा ने यूपी की ताशी किरण को 6-0, 6-2 से, छठी वरीय दिल्ली की भूमिका ने दिल्ली की द्युति को 6-2, 6-1 से और बिहार की हंसिका ने पश्चिम बंगाल की श्रेया को 6-1, 6-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें