स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

सीएम योगी ने विजयादशमी पर लोगों को दी बधाई

सीएम योगी ने विजयादशमी पर लोगों को दी बधाई

  • सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का किया आहृवान

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयादशमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय का शाश्वत संदेश देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम ने इसी पावन अवसर पर अधर्म और अन्याय के प्रतीक रावण का संहार कर धर्म की विजय स्थापित की थी। यह पर्व भारतीय संस्कृति में सत्य, न्याय और धर्म के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक है। 

आदित्यनाथ ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम भारतीय जीवन-मूल्यों के आदर्श हैं। उनका जीवन सत्य, मर्यादा, न्याय, त्याग, परोपकार और लोककल्याण के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। श्रीराम का जीवन अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहते हुए समाज और राष्ट्र के हित में कार्य करने का मार्ग दिखाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना के बाद विजयादशमी का पर्व शक्ति और धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। 

यह पर्व जीवन से अहंकार, अन्याय और नकारात्मक प्रवृत्तियों को दूर करने तथा सत्य और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आदित्यनाथ ने विश्वास जताया कि विजयादशमी का पावन पर्व प्रदेशवासियों को सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा तथा उत्तर प्रदेश में शांति, सौहार्द और समृद्धि को और मजबूत करेगा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें