स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती दल को साई एनएसआरसी लखनऊ ने दी विदाई

एशियन गेम्स के लिए भारतीय कुश्ती दल को साई एनएसआरसी लखनऊ ने दी विदाई

लखनऊ, पायनियर। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेताजी सुभाष क्षेत्रीय केंद्र (एनएसआरसी), लखनऊ में आगामी एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय कुश्ती दल का विदाई समारोह आयोजित किया गया। आइची-नागोया, जापान में होने वाले खेलों के लिए रवाना होने वाले पहलवानों को क्षेत्रीय निदेशक (प्रभारी) आत्मप्रकाश और विशेष आमंत्रित अतिथि आईपीएस शुभम पटेल ने सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।

भारतीय फ्रीस्टाइल टीम में सुमित (60 किग्रा), अमन (77 किग्रा), सुनील कुमार (87 किग्रा) और नितेश (97 किग्रा) शामिल हैं। टीम के मुख्य प्रशिक्षक विनोद कुमार, प्रशिक्षक अमरनाथ और विदेशी विशेषज्ञ एम्जारियोस बेंटिनिडिस हैं।

ग्रीको-रोमन टीम में अमन (57 किग्रा), सुरजीत कलकल (65 किग्रा), सागर जालान (74 किग्रा), दीपक (97 किग्रा) और रजत रोया शामिल हैं। इनके साथ मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह, प्रशिक्षक गुरप्रीत सिंह व अमित कुमार तथा विदेशी विशेषज्ञ गोगी कोगुआशविली रहेंगे।

फिजियोथेरेपिस्ट रंजन कुमार और मसाजर अविनाश कुमार भी दल के साथ होंगे। समारोह में निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव सिंह, सहायक निदेशक मनीष कुमार और प्रवीण कुमार सीएम ने भी पहलवानों को एशियन गेम्स में सफलता की शुभकामनाएं दीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें