स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
विधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटें

रोटेरियन अरविंद गुप्त 'रामजी' बने असिस्टेंट गवर्नर, गोला में खुशी की लहर

रोटेरियन अरविंद गुप्त 'रामजी' बने असिस्टेंट गवर्नर, गोला में खुशी की लहर

  • 2027-28 के लिए मंडल 3120 के आगामी गवर्नर दिनेश गर्ग ने किया मनोनयन, लखनऊ रीजन की मिली जिम्मेदारी
  • रोटरी मुस्कान परिवार करेगा सम्मान समारोह का आयोजन

पायनियर संवाददाता । गोला गोकर्णनाथ-खीरी

रोटरी जगत से गोला के लिए गौरव की खबर आई है। रोटरी मंडल 3120 के वर्ष 2027-28 के आगामी गवर्नर रो. दिनेश गर्ग ने अपनी नई टीम का ऐलान शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने रोटरी क्लब गोला मुस्कान के संस्थापक अध्यक्ष और वरिष्ठ रोटेरियन रो. अरविंद गुप्त 'रामजी' को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए लखनऊ रीजन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है। उनके इस मनोनयन की खबर मिलते ही गोला के सामाजिक और व्यापारिक संगठनों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

रो. अरविंद गुप्त वर्ष 1989 से अनवरत रूप से रोटरी मंडल में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहकर निस्वार्थ सेवा करते आ रहे हैं और लगातार मंडल में अपना विशिष्ट स्थान बनाए हुए हैं।

इस अवसर पर पूरे मंडल से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं। रोटरी मुस्कान के सभी सदस्यों ने एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर अपने साथी को सम्मानित करने की इच्छा जताई है।

इस उपलब्धि पर रो. गुप्त ने आगामी गवर्नर रो. दिनेश गर्ग एवं रो. अजीत मेहरोत्रा का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे उनकी टीम में रहकर मंडल के सम्मान को और ऊंचा करेंगे। इस मौके पर मुस्कान क्लब की सचिव रो. अनुराधा पुरवार, रो. मीनाक्षी अग्रवाल सहित सभी रोटेरियन साथियों व रोटरी गोला सेंट्रल के अध्यक्ष रो. पंकज पुरवार और सचिव रो. कामरान खान ने बधाई दी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें