स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

रोहित शर्मा ने  वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा, अभी बहुत दूर है अक्टूबर 2027

रोहित शर्मा ने  वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना पर कहा, अभी बहुत दूर है अक्टूबर 2027

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप 2027 में खेलने की संभावना को लेकर चल रही अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अक्टूबर 2027 अभी काफी दूर है और उस समय देखा जाएगा।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान से जब अगले वनडे विश्व कप में खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने संक्षिप्त जवाब देते हुए कहा, अक्टूबर 2027 अभी बहुत दूर है, तब देखेंगे।

रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय और टेस्ट क्रिकेट से दूर रहने के बाद उनके वनडे करियर को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, रोहित ने अपने आखिरी वनडे मैच में शतक लगाकर अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया था।

वनडे विश्व कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि रोहित तब तक भारतीय वनडे टीम का हिस्सा रहते हैं या नहीं।कार्यक्रम के दौरान रोहित से भारतीय टीम के भविष्य में विश्व कप जीतने पर खुली बस में विजय परेड निकालने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अब शायद बस परेड संभव नहीं होगी।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने वर्ष 2024 में वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। इसके बाद टीम की मुंबई में भव्य विजय परेड निकाली गई थी, जिसमें लाखों प्रशंसक शामिल हुए थे। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। उन्होंने हाल ही में कहा था कि रोहित के करियर को लेकर अटकलों की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें