स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पंजाब सरकार ने वैट, जीएसटी चूककर्ताओं की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल चीमा

पंजाब सरकार ने वैट, जीएसटी चूककर्ताओं की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: हरपाल चीमा

चंडीगढ़। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने कर चूककर्ताओं के खिलाफ वसूली अभियान को तेज करते हुए मूल्य वर्धित कर (वैट) और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) नहीं चुकाने वालों की संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के लिए एक निर्णायक कदम के तहत आबकारी एवं कराधान विभाग ने तीन बड़ी संपत्तियां की नीलामी सफलतापूर्वक पूरी की है। इनमें उन व्यवसायों तथा लोगों से बड़ी राशि वसूली गई है जिन्होंने बार-बार मौका तथा कानूनी नोटिस मिलने के बावजूद अपने कर दायित्वों का पालन नहीं किया।

वित्त, आबकारी एवं कर मामलों के मंत्री ने आधिकारिक बयान में बताया कि पहली बड़ी संपत्ति पंजाब के मोहाली में 19 जून को नीलाम की गई। वहां एक कंपनी की संपत्ति 13.22 करोड़ रुपये में बिकी। दूसरी नीलामी जालंधर के शाहकोट में की गई, जहां संपत्ति 1.11 करोड़ रुपये में बेची गई। चीमा ने कहा कि मोहाली और जालंधर में की गई ये शुरुआती नीलामी स्पष्ट रूप से दिखाती है कि राज्य सरकार कर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पूरी दृढ़ता से काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने व्यवसायियों को विवाद सुलझाने का एक और अवसर देने के लिए पहले एक बारगी निपटान (ओटीएस) योजना को 31 जुलाई 2026 तक बढ़ा दिया है। वित्त मंत्री ने आगाह किया कि जो करदाता अपने कानूनी दायित्वों की अनदेखी करते रहेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी जिसमें बैंक खाते कुर्क करना, संपत्तियों की जब्ती और नीलामी शामिल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें