स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अकबरपुर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर अकबरपुर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आज अकबरपुर महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंकर जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक गण एवं उपस्थित जन सम्मिलित हुए। रूरा के शिवम गेस्ट हाउस में राज्यमंत्री अजीत पाल, जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, चेयरमैन राम जी गुप्ता की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय घटित त्रासद घटना में दिवंगत हुए लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जनसमुदाय को विभाजन की विभीषिका, उस दौरान लोगों को झेलनी पड़ी पीड़ा तथा इसके सामाजिक एवं मानवीय दुष्परिणामों की स्मृतियों से अवगत कराया गया।

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि विभाजन की त्रासदी देश के इतिहास का अत्यंत पीड़ादायक अध्याय है। विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन, हिंसा और अपार पीड़ा का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें उन पीड़ितों के बलिदान एवं संघर्ष को स्मरण करने के साथ-साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवा पीढ़ी से इतिहास से सीख लेकर देश की एकता एवं समरसता के लिए सदैव सजग रहने का आह्वान किया।

माननीय विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम शंखवार जी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए विभाजन की विभीषिका और उससे प्रभावित परिवारों की पीड़ा को स्मरण किया। उन्होंने कहा कि इतिहास की इन त्रासद घटना से सीख लेकर भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति को रोकना तथा राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करना है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी श्री कपिल सिंह ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस का उद्देश्य इतिहास के उस दर्दनाक दौर की स्मृतियों को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को उसके दुष्परिणामों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को इतिहास की वास्तविक घटनाओं से परिचित कराने के साथ ही शांति, सद्भाव, सहिष्णुता और सामाजिक एकता के महत्व को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द की भावना को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।
इस अवसर पर विभाजन से संबंधित अभिलेखों एवं चित्रों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। साथ ही विभाजन की त्रासदी और उसके प्रभावों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री/फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भावी पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी की ऐतिहासिक स्मृतियों से परिचित कराते हुए शांति, सद्भाव, एकता एवं सामाजिक समरसता के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मा0 जनप्रतिनिधियों एवं जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक बृजभूषण चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय सहित अधिकारीगण, महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, अध्यापक गण आदि सम्मिलित हुए तथा विभाजन की विभीषिका से मिले ऐतिहासिक सबक को स्मरण करते हुए आपसी भाईचारे, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। रूरा में आयोजित कार्यक्रम में देश के विभाजन के बाद उपजी विभीषिका पर वक्ताओं ने विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन शुक्ला,राज्यमंत्री अजीत पाल जिलाध्यक्ष रेणुका सचान, रूरा चेयरमैन राम जी गुप्ता, जिला प्रभारी अशोक राजपूत, रसूलाबाद विधायक पूनम शंखवार पूर्व विधायक राम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व अकबरपुर रनियां विधानसभा प्रत्याशी डॉ सतीश शुक्ला ,भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष अर्चना मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन पांडेय की उपस्थिति में सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने मौन जुलूस निकाला। इस मौके पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम संयोजक राकेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष रूरा रविंद्र अवस्थी, महामंत्री बबलू शुक्ला मोहित दुबे , के पी सिंह, दिनेश पालीवाल, रजोल शुक्ला, बबलू कुशवाहा, सभासद अंशुल बाजपेई, प्रमोद शुक्ला, अरविन्द कौशल, अखिलेश गुप्ता, लाभम गुप्ता, बबलू दीक्षित, योगेन्द्र राजपूत,राम जी पांडेय , पूर्व ब्लाक प्रमुख अनूप जादौन, बालजी रनियां सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

रविकांत दुबे,कानपुर देहात

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें