स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने वित्तमंत्री सीतारमण को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों व अन्य ने वित्तमंत्री सीतारमण को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

एजेंसी। नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई मंत्रियों ने मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मोदी ने एक्स पर लिखा, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं! सुधारों और आर्थिक विकास पर उनके जोर से, वे एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने की हमारी कोशिशों को गति दे रही हैं। ईश्वर उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु प्रदान करे। बिरला ने कहा कि ईश्वर निर्मला सीतारमण को उत्तम स्वास्थ्य, सुख और लंबी आयु प्रदान करे।
केन्द्रीय सहकारिता एवं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की प्रगति के प्रति आपकी अटूट प्रतिबद्धता, आर्थिक विकास के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण के प्रधानमंत्री मोदी के विजन को साकार करने की गति को बढ़ा रही है। ईश्वर आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और सफलता प्रदान करें। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के प्रति उनके समर्पण और निष्ठा ने भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा देश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान दिया है। समावेशी विकास को बढ़ावा देने और नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में उनके प्रयास वास्तव में सराहनीय हैं। विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और जनसेवा में निरंतर सफलता की कामना करते हैं। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारितामंत्री डॉ वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि देश की राजनीति में नारी शक्ति की सशक्त पहचान, कुशल अर्थशास्त्री निर्मला सीतारमण को अनेकानेक मंगलमय शुभकामनाएं। आदिशक्ति मां जगज्जननी दुर्गा से आपके स्वस्थ, सुखद, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें