स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस बल मैदान में उतरा, डीएम-एसएसपी ने ड्यूटी से पहले किया ब्रीफ

कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस बल मैदान में उतरा, डीएम-एसएसपी ने ड्यूटी से पहले किया ब्रीफ

मुजफ्फरनगर। श्रावण कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जनपद सहित अन्य जिलों से आए पुलिस बल की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ब्रीफिंग के बाद सभी पुलिसकर्मियों को उनके निर्धारित ड्यूटी प्वाइंटों के लिए रवाना कर दिया गया।

डीएम और एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखा जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही अफवाह फैलाने वालों, अराजक तत्वों और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी स्थान पर जाम की स्थिति न बनने पाए, इसके लिए सभी पुलिसकर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में लगातार गश्त करने तथा वायरलेस सहित अन्य संचार माध्यमों के जरिए निरंतर संपर्क बनाए रखने के भी निर्देश दिए गए। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जनपद को नौ सुपर जोन, 16 जोन, 89 सेक्टर और 141 सब-सेक्टर में विभाजित किया गया है। सुरक्षा के लिए एटीएस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता, एस-चेक टीम, फ्लड पीएसी और पीएसी की विशेष तैनाती की गई है। इसके अलावा निगरानी और समन्वय के लिए 14 कंट्रोल रूम तथा तीन सब-कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शिव चौक, रामपुर तिराहा और शुक्रताल में तीन अस्थायी थाने स्थापित किए गए हैं। वहीं कांवड़ मार्ग पर 19 अस्थायी पुलिस चौकियां भी संचालित की जाएंगी, जहां से सुरक्षा व्यवस्था और यातायात की लगातार निगरानी होगी। ब्रीफिंग के दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि मुजफ्फरनगर कांवड़ यात्रा का प्रमुख पड़ाव है।

ऐसे में प्रत्येक पुलिसकर्मी को धैर्य, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी, ताकि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सहज वातावरण में अपनी यात्रा पूरी कर सके। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इंदु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित पुलिस और प्रशासन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

District correspondent-Vineet Sharma/Ashish Saini
Muzaffarnagar

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें