स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पीडब्लूडी कोटे में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

पीडब्लूडी कोटे में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

एसटीएफ ने किए चार गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। आईबीपीएस ने आयोजित प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती परीक्षा में कथित फर्जीवाड़ा और पीडब्लूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों की जगह नियम विरुद्ध तरीके से परीक्षा देने वाले गिरोह का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान कानपुर नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक विमल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश यादव निवासी चकेरी, कानपुर नगर, आशीष कुमार निवासी मधुबनी, बिहार, राहुल कुमार सिन्हा निवासी शेखपुरा, बिहार और अंकित सचान निवासी बर्रा, कानपुर नगर के रूप में हुई है।

जहां एसटीएफ ने कब्जे से पांच मोबाइल, चार आधार कार्ड, एक आईपैड, तीन पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक पासपोर्ट, दो बैंक एटीएम कार्ड, एक वैगन-आर कार, फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज और 2,750 रुपए नकद बरामद किया। उन्होनें बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित  आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड, भैला मऊ परीक्षा केंद्र पर आयोजित आईबीपीएस पीओ/एमटी परीक्षा में दिल्ली और बिहार से आए पेशेवर साल्वर कथित पीडब्लूडी श्रेणी के अभ्यर्थियों की जगह स्क्राइबर के रूप में परीक्षा दे रहे हैं।

सूचना के आधार पर टीम ने स्थानीय पुलिस और परीक्षा केंद्र के अधिकारियों को जानकारी दी। परीक्षा समाप्त होने के बाद संदिग्ध अभ्यर्थियों को रोककर पूछताछ की गई। जहां पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर एक गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी दी। एसटीएफ के अनुसार, गिरोह के सरगना के रूप में मनीष कुमार मिश्रा निवासी झांसी और राजू गुप्ता, बिहार का नाम सामने आया है।

आरोप है कि गिरोह के सदस्य अभ्यर्थियों से पैसे लेकर सरकारी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रतियोगी परीक्षाओं में पीडब्लूडी श्रेणी का लाभ उठाते हुए पेशेवर स्क्राइबर के माध्यम से परीक्षा दिलाने का काम करते थे। इसके अलावा 22 अगस्त को आयोजित आईबीपीएस पोओ की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा में भी गिरोह के सदस्य कथित रूप से अनधिकृत तरीके से अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा दे रहे थे। मामले में अन्य संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ सचेंडी थाना, कमिश्नरेट कानपुर नगर में मुकदमा  दर्ज किया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें