स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

पेंशन धारक पूर्व सैनिक सत्यपाल ने शर्मा ने 42 जरूरतमंद बालिकाओं को भेंट की साइकिलें

पेंशन धारक पूर्व सैनिक सत्यपाल ने शर्मा ने 42 जरूरतमंद बालिकाओं को भेंट की साइकिलें

शाहजहांपुर। देश की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक श्री सतपाल शर्मा ने समाजसेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। अपनी पेंशन की राशि से वे लगातार गरीब, अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 12 अगस्त 2026 को उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों की 42 गरीब एवं जरूरतमंद छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें दान कीं।साइकिल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इन छात्राओं में ऐसी बालिकाएं शामिल हैं जो आर्थिक रूप से बेहद कमजोर परिवारों से आती हैं तथा जिनमें से कई के माता या पिता नहीं हैं। दूर-दराज से विद्यालय आने वाली इन छात्राओं के लिए साइकिल न केवल आवागमन का साधन है, बल्कि उनकी शिक्षा को निरंतर जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।

श्री सत्यपाल शर्मा का कहना है कि गरीबी किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए। यदि किसी जरूरतमंद बालिका को साइकिल उपलब्ध कराने से उसका विद्यालय जाना आसान होता है। वह अपनी पढ़ाई जारी रख पाती है, तो इससे बड़ी समाजसेवा और क्या हो सकती है। उनका प्रयास है कि बेटियां पढ़ें, आत्मनिर्भर बनें और अपने जीवन में आगे बढ़ें। वर्षों से जारी है सेवा का यह सिलसिला पूर्व सैनिक श्री सतपाल शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई दान सूची के अनुसार वे वर्ष 2009 से निरंतर समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता करते आ रहे हैं। उन्होंने बाल कल्याण संस्थाओं तथा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में भी आर्थिक सहयोग दिया है। वर्ष 2023 से उन्होंने विशेष रूप से अनाथ एवं गरीब छात्र-छात्राओं को साइकिलें दान करने का सिलसिला शुरू किया, जो लगातार जारी है।

 


दान सूची के अनुसार 27 सितंबर 2023 को 7, 20 अक्टूबर 2023 को 11, 29 जनवरी 2024 को 12, 4 मार्च 2024 को 30, 8 अगस्त 2024 को 40, 20 दिसंबर 2024 को 31, 15 अगस्त 2025 को 14, 12 जनवरी 2026 को 25 तथा 12 अगस्त 2026 को 42 साइकिलें जरूरतमंद बच्चों को दान की गईं।

इस प्रकार साइकिल वितरण का यह अभियान सैकड़ों जरूरतमंद विद्यार्थियों के जीवन में शिक्षा की राह आसान करने का माध्यम बन चुका है। उपलब्ध दान सूची में विभिन्न सामाजिक एवं मानवीय कार्यों के लिए कुल ₹15,74,226 दान किए जाने का उल्लेख है। शिक्षा के लिए अनुकरणीय पहल आज जब अनेक गरीब परिवारों के लिए बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे समय में श्री सतपाल शर्मा का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत करता है। खास तौर पर ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बालिकाओं को साइकिल उपलब्ध कराना बालिका शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें