स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

एटीएम तोड़ने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

एटीएम तोड़ने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज कस्बे में मौरांवा रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम बूथ में मशीन तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास करने वाले गिरोह पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे व निशानदेही पर एटीएम मशीन के पार्ट, चोरी में इस्तेमाल उपकरण और तीन कूटरचित नंबर प्लेट बरामद की हैं। शनिवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि बीते गुरुवार की रात करीब 12 बजे बिना नंबर की कार से दो चोर मौरांवा रोड स्थित इंडिया फर्स्ट एटीएम बूथ पहुंचे थे।

दोनों ने एटीएम मशीन को तोड़कर नगदी चोरी करने का प्रयास किया। इसी दौरान आसपास रहने वाले लोगों ने बूथ से खटपट की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को मौके पर आता देख दोनों चोर मशीन के टूटे हुए पार्ट लेकर कार से भागने लगे। चौकी इंचार्ज अतुल सिंह समेत पुलिस टीम ने कार से भाग रहे चोरों का पीछा किया और कार समेत एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। थाने लाकर पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम अभिषेक जायसवाल निवासी पानदरीबा कस्बा लालगंज, रायबरेली बताया।

उसने फरार साथी का नाम विशाल सिंह निवासी आचार्यनगर कस्बा लालगंज बताया।पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एटीएम मशीन का की-पैड, पावर ऑन-ऑफ कवर, लोहे का ट्रे लॉक, बड़ा पेचकस, एक एटीएम लोगो, दो कैश ट्रैपिंग उपकरण और तीन कूटरचित नंबर प्लेट बरामद कीं। पुलिस ने आरोपी को बरामद माल के साथ न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी की तलाश में सर्विलांस समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें