स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
होटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथहोटल-ढाबों में खाने की थाली के साथ जाम का दौर,शहर में बेखौफ चल रहा मयखाना!राष्ट्रीय एकता दिवस पर नरेंद्रनगर में निकली ‘रन फॉर यूनिटी’महदेवा चौराहे पर सड़क किनारे मिला मृत नवजात, मंदबुद्धि महिला को पुलिस ने पहुंचाया सीएचसीचौड़ा सादतपुर विकास समिति (RWA)के अध्यक्ष मुकेश शर्मा बने भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर जिला- कोषाध्यक्षउत्तराखंड ग्रामीण बैंक ने युवा उद्यमी को राफ्ट खरीदने के लिए दिया ऋणआवासीय कॉलोनियो में सर्वे से हड़कंप, विधायक प्रीतम सिंह को सौंपा ज्ञापनविज्ञान प्रीमियर लीग में आदित्य ने प्रदेश में पाया प्रथम स्थानऋषिकेश में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम, IG गढ़वाल ने दिलाई अखंडता की शपथदेहरादून में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली सुरक्षा की शपथ

80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा कैम्प कार्यालय व पुलिस लाइन में किया ध्वजारोहण

80वें स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कैम्प कार्यालय एवं पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिसकर्मियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई कि सभी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गर्व और समर्पण का दिन है । हमारा प्रयास है कि हर नागरिक तक राष्ट्रध्वज की महत्ता पहुँचे और देशभक्ति की भावना जागृत हो ।” पुलिस अधीक्षक ने गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चयनित उन पुलिसकर्मियों को *अति उत्कृष्ट सेवा पदक*, *उत्कृष्ट सेवा पदक* एवं *प्रशस्ति पत्र* प्रदान कर सम्मानित किया, जिन्होंने अपनी सेवाओं एवं कर्तव्यनिष्ठा से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । एस पी ने मिष्ठान वितरित करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की।


स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया, जिसमें कार्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे । इस अवसर पर उन्होंने सभी को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई तथा मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल के थानों एवं थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने थाना/चौकी परिसर में ध्वजारोहण किया और उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई । इस प्रकार पूरे जनपद में स्वतंत्रता दिवस का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया ।

रविकांत दुबे। कानपुर देहात

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें