स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

एशियाई मास्टर्स तैराकी के लिए लखनऊ के नौ खिलाड़ियों का चयन

एशियाई मास्टर्स तैराकी के लिए लखनऊ के नौ खिलाड़ियों का चयन
एशियाई मास्टर्स तैराकी के लिए लखनऊ के नौ खिलाड़ियों का चयन
  • एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होगा।

लखनऊ, पायनियर। स्वीमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से हरियाणा के बहादुरगढ़ में आयोजित 22वीं राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में पदक जीतने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लखनऊ के नौ तैराकों का चयन द्वितीय एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 4 से 10 अक्टूबर तक बेंगलुरु में होगा।

11 से 13 सितंबर तक बहादुरगढ़ में हुई राष्ट्रीय मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप में लखनऊ की ओर से राकेश शुक्ला, दीपक निषाद, बब्बन चौहान, ऋषभ पाठक, देवेंद्र स्वरूप शुक्ला, वंदना साहनी, सुमन चौधरी, मिनाक्षी सनवाल और राकेश सोनकर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पदक जीतने और शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन सभी का चयन एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया गया है।

इससे पहले इन तैराकों ने 11 अगस्त को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के स्वीमिंग पूल में आयोजित ट्रायल में भी हिस्सा लिया था। ट्रायल के आधार पर भी इनका चयन बेंगलुरु में होने वाली एशियाई मास्टर्स तैराकी चैंपियनशिप के लिए किया गया था। लखनऊ स्विमिंग एसोसिएशन ने सभी चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें