स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

यूपीसीए की अनुमति मिलते ही घोषित होगा लखनऊ प्रीमियर लीग का नया कार्यक्रम

यूपीसीए की अनुमति मिलते ही घोषित होगा लखनऊ प्रीमियर लीग का नया कार्यक्रम

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) की ओर से आयोजित होने वाली लखनऊ प्रीमियर लीग (एलपीएल) का आयोजन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) से आधिकारिक अनुमति मिलने के बाद ही किया जाएगा। सीएएल के सचिव केएम खान ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि यूपीसीए से अनुमति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अनुमति मिलते ही लीग के नए कार्यक्रम की तिथियां घोषित कर दी जाएंगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लीग में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जिनका ऑक्शन पहले ही हो चुका है और टीमें गठित की जा चुकी हैं। किसी नए खिलाड़ी को लीग में शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही, ट्रायल के दौरान जिन खिलाड़ियों से फीस ली जा चुकी है, उनसे दोबारा किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाएगी।

सीएएल ने कहा कि वह यूपीसीए के सभी नियमों और दिशानिर्देशों का पालन करेगा। एसोसिएशन ने खिलाड़ियों, टीम मालिकों और खेल प्रेमियों से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें