स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

 एम्स में बहु अपेक्षित कार्निया प्रत्यारोपण की शुरूआत

 एम्स में बहु अपेक्षित कार्निया प्रत्यारोपण की शुरूआत

पायनियर, नंदानगर गोरखपुर-अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कॉर्निया प्रत्यारोपण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण शुरुआत करते हुए अब तक सात मरीजों में सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण कर उनकी दुनिया को रौशन किया है। इससे उनके जीवन को दृष्टि ज्योति मिलने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है।

कॉर्निया प्रत्यारोपण की सभी प्रक्रियाएं सम्पादित करने में डॉ. नेहा सिंह एवं उनके सहयोगी रेजिडेंट डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की टीम महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्निया उपलब्ध कराने में लायंस आई बैंक वाराणसी का अहम् योगदान रहा। इन प्रत्यारोपणों से दोनों आंखों की कॉर्नियल दृष्टिहीनता से पीड़ित चार मरीजों को महत्वपूर्ण लाभ मिला। जबकि दो मरीजों में कॉर्निया प्रत्यारोपण के साथ ही मोतियाबिंद की सर्जरी भी एक ही सत्र में की गई।

गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा के प्रति जताई प्रतिबद्धता

नेत्र विभाग की फैकेल्टी इंचार्ज डॉ अलका त्रिपाठी, डॉ रिचा अग्रवाल, डॉ अमित थंगजाम ने कार्निया प्रत्यारोपण सेवाओं को आगे बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को सुलभ कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

कुशीनगर की 65 वर्षीय महिला की लौटी रौशनी

बिहार के 18 वर्षीय युवक, जो दोनों आंखों की कॉर्नियल डिस्ट्रॉफी से पीड़ित थे की प्रत्यारोपण के बाद दृष्टि में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वहीं कुशीनगर की 65 वर्षीय महिला, जिन्होंने लगभग तीन वर्ष पहले दोनों आंखों की रोशनी खो दी थी, में भी प्रत्यारोपण के बाद दृष्टि में महत्वपूर्ण सुधार दर्ज किया गया।

कार्यकारी निदेशक डॉ विभा दत्ता ने दी बधाई

कार्यकारी निदेशक एम्स सेवानिवृत्त मेजर जनरल डा. विभा दत्ता ने एम्स के चिकित्सकों की इस अहम शुरुआत एवं सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि कॉर्निया प्रत्यारोपण सेवा गोरखपुर सहित पूर्वांचल तथा विहार के मरीजों को उन्नत नेत्र चिकित्सा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें