स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन

मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन
मोहन बागान ने आठ साल बाद जीती कलकत्ता लीग, 31वीं बार बना चैंपियन

बारासात (पश्चिम बंगाल)। मोहन बागान ने शनिवार को यहां बारासात स्टेडियम में हुए रोमांचक मुकाबले में मोहम्मडन स्पोर्टिंग को 3-2 से हराकर कलकत्ता फुटबॉल लीग (सीएफएल) प्रीमियर डिविजन का खिताब अपने नाम किया जो उसकी 31वां लीग ट्रॉफी है। मोहन बागान ने 2018 के बाद पहली बार यह ट्रॉफी जीती है। 59वें मिनट में गोलकीपर दीपप्रभात घोष को लाल कार्ड मिलने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रहे मोहन बागान ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी की। टीम एक समय 1-2 से पिछड़ रही थी।भारत के मिडफील्डर सहल अब्दुल समद ने वापसी की नींव रखी और 26वें तथा 70वें मिनट में हेडर से दो गोल दागे।मोहम्मडन स्पोर्टिंग की ओर से लालरेमसांगा फनाई ने 42वें मिनट में और महितोष रॉय ने 63वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई थी।पिछले दो सत्र ईस्ट बंगाल के लिए खेलने वाले युवा फॉरवर्ड सायन बनर्जी ने 74वें मिनट में विजयी गोल दागकर मोहन बागान की ऐतिहासिक जीत पक्की कर दी।इस जीत के बाद मोहन बागान के समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया जिससे प्रतिष्ठित स्थानीय लीग में टीम का आठ साल से चला आ रहा खिताबी सूखा खत्म हो गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें