स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथपंकज चौधरी ने सरदार पटेल और आचार्य नरेंद्र देव को दी श्रद्धांजलिसरदार पटेल की 151वीं जयंती पर CM योगी ने शुरू की 1,725 करोड़ की कौशल विकास योजनाराष्ट्रीय एकता दिवस पर टिहरी पुलिस ने लगाई ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्पराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में दमखम दिखाएंगे रेड फोर्ट स्कूल के दो सितारेपर्यटकों के खोये कीमती बैग ढूंढकर पुलिस ने लौटाएBJP Meeting Lucknow: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पदाधिकारियों की बैठक शुरू, मिशन 2027 के लिए बनेगी संगठन की रणनीतिदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 28 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदलेKGMU Case: धर्मांतरण और महिला उत्पीड़न के आरोपों पर योगी सरकार सख्त, चिह्नित डॉक्टरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देशCM Yogi: गरीब हमारे लिए चुनावी मुद्दा नहीं, उसकी गरीबी मिटाना हमारा संकल्प है- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मोहलक्षिका सिंह बनीं उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की कराटे ब्लैक बेल्ट धारक

मोहलक्षिका सिंह बनीं उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की कराटे ब्लैक बेल्ट धारक

लखनऊ, पायनियर समाचार सेवा। प्रतिभा, समर्पण और निरंतर अभ्यास उम्र के मोहताज नहीं होते। इसका उदाहरण पेश करते हुए विश्व रिकॉर्ड धारक मोहलक्षिका सिंह ने मात्र 6 वर्ष 9 माह की आयु में कराटे की प्रतिष्ठित ब्लैक बेल्ट (शोदान) परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। इस उपलब्धि के साथ वह उत्तर प्रदेश की सबसे कम उम्र की बालिका बन गई हैं, जिन्हें ब्लैक बेल्ट (शोदान) का सम्मान प्राप्त हुआ है। मोहलक्षिका को यह सम्मान कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के महासचिव जसपाल सिंह ने प्रदान किया।

इस अवसर पर वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकॉन कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश के महासचिव एवं उनके प्रशिक्षक संतोष जायसवाल तथा कराटे एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के सचिव कृष्णा अवतार भी उपस्थित रहे। सभी ने मोहलक्षिका की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लामार्टिनियर गर्ल्स कॉलेज, लखनऊ की छात्रा मोहलक्षिका सिंह की इस उपलब्धि पर कराटे एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि वह आने वाले वर्षों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए भारत और उत्तर प्रदेश का नाम और अधिक गौरवान्वित करेंगी।
गौरतलब है कि मोहलक्षिका सिंह इससे पहले अमेजिंग ओलंपिया वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, कनाडा में ‘मोस्ट अल्टरनेटिंग टू हैंड एंड वन हैंड कार्टव्हील सीक्वेंस’ श्रेणी में विश्व रिकॉर्ड स्थापित कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुकी हैं। अब कराटे में ब्लैक बेल्ट (शोदान) हासिल कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें