स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासाएथलेटिक्स और साइकिलिंग की चल वैजयंती पर मेरठ जोन का कब्जा, बने 9 नए कीर्तिमाननन्हीं नव्या के कथक पर झूमे दर्शक, तालियों से गूंजा देवा मेलावेरोनिका वर्मा ने सीबीएससी राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदकत्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट, डीजीपी ने दिए सख्त निर्देशमायके में महिला ने फांसी लगाकर दी जानपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज, कालीथान बलरामपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल का जयंती धूमधाम से मनाया गयासोनीपत को 6-5 से हराकर गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज दूसरी बार बना चैंपियनक्रिकेटर प्रवीण कुमार ने बढ़ाई ‘एथलेटिका 2026’ की शोभा, कई विद्यालयों ने जीती ट्रॉफियांबुलेट व बुलेरो की आमने सामने भिड़ंत में एक किशोर की मौत, दूसराघायलमहिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

महिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

महिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूटपाट का पुलिस किया खुलासा

30 लाख कीमत के तार बंडल, 69 हजार नगद व दो कारें बरामद, गिरोह के छहसदस्यों को भेजा जेल

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। निर्माणाधीन बिल्डिंगों में मजदूर और बिजली मिस्त्री बनकर रेकी करने के बाद लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह सदस्यों को सरोजनीनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर बीते दिनों सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा स्थित महिला बटालियन परिसर में हुई विद्युत तारों की लूट मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक गत 26 अक्टूबर की रात आरोपी दो कारों से सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा स्थित निर्माणाधीन उदादेवी महिला बटालियन परिसर पहुंचे, जहाँ गनमैन और उसके साथी को बंधक बनाने के साथ स्टोर रूम का ताला तोड़कर 50 बंडल बिजली के तार लूट लिए थे। 

इस मामले में सैरपुर थाना अंतर्गत नरहरपुर स्थित हनुमान टेकरी के पास रहने वाले कंपनी के स्टोर जीएम विकास अवस्थी ने गत 28 अक्टूबर को सरोजनीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने बताया कि इसके बद घटना के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई। इस दौरान सर्विलांस सेल की मदद से घटनास्थल और आसपास लगे 120 से 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना पर शनिवार को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मनीष सिंह ने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग जिलों में मजदूरी और बिजली मिस्त्री का काम करते हुए निर्माणाधीन भवनों और बंद मकानों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे। उसने बताया कि लूटे गए कुछ तार एक साथी ले गया था, जबकि बाकी तार खंडहर में छिपाकर रखे गए थे। 

इसके बाद सभी लोग इन तारों को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने गोसाईगंज और सुशांत गोल्फसिटी क्षेत्र में भी बिजली के तार चोरी करने की घटनाओं में शामिल होना कबूला है। इसमें गिरोह के वकील और महताब चोरी का माल खरीदने-बेचने का काम करते थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष सिंह उर्फ मनीष सिसौदिया, राहुल सिंह उर्फ बड्डा, अतुल सिंह और कुलदीप सिंह आगरा के निवासी हैं, जबकि वकील और महताब गाजियाबाद के रहने वाले हैं। 

पुलिस को आरोपियों के कब्जे से करीब 30 लाख रुपए कीमत के बिजली के तार, 69 हजार रुपए की नगदी और वारदात में इस्तेमाल दो कारें बरामद हुई हैं। दोनों कारों की कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है। सरोजनीनगर प्रभारी निरीक्षक राजदेव राम प्रजापति ने बताया कि इसमें से मनीष सिंह उर्फ मनीष सिसोदिया के खिलाफ मथुरा के वृंदावन, गौतम बुद्धनगर के एक्सप्रेसवे और गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाने में कुल पांच मामले, जबकि राहुल सिंह उर्फ बड्डा, वकील, अतुल सिंह और कुलदीप सिंह के खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया और उनके फरार साथियों व चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें