स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायालोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जताया

महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने दिलाया एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण...गुलवीर की पदक हैट्रिक

किरण, पूवम्मा, प्राची और विथ्या की चौकड़ी ने 3:29.69 सेकंड में जीता खिताब

महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने दिलाया एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण...गुलवीर की पदक हैट्रिक
किरण, पूवम्मा, प्राची और विथ्या की चौकड़ी ने 3:29.69 सेकंड में जीता खिताब

नागोया। भारतीय महिला 4x400 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मंगलवार को एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीत लिया। किरण पहल, पूवम्मा माचेतिरा, प्राची और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने तीन मिनट 29.69 सेकंड का समय निकालकर भारत को एथलेटिक्स में इन खेलों का पहला स्वर्ण दिलाया। बहरीन ने रजत और चीन ने कांस्य पदक जीता।

गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में 13:32.75 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। यह इन एशियाई खेलों में उनका तीसरा पदक है। इससे पहले वह 1500 मीटर और 10,000 मीटर में रजत पदक जीत चुके हैं।इस प्रदर्शन के साथ गुलवीर एक ही एशियाई खेलों में ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में तीन पदक जीतने वाले भारत के दूसरे पुरुष एथलीट बन गए। उनसे पहले 1951 के दिल्ली एशियाई खेलों में लेवी पिंटो ने 100 और 200 मीटर में स्वर्ण तथा 4x100 मीटर रिले में रजत पदक जीता था।

अन्य स्पर्धाओं में भारत ने महिलाओं की ऊंची कूद में पूजा सिंह के 1.84 मीटर के प्रदर्शन से कांस्य पदक हासिल किया। वहीं 4x100 मीटर मिश्रित रिले में भारतीय टीम ने 41.06 सेकंड के सत्र के सर्वश्रेष्ठ समय के साथ कांस्य पदक जीता। चीन ने स्वर्ण और थाईलैंड ने रजत पदक जीता।पुरुषों के पोल वॉल्ट में देव कुमार मीणा ने 5.50 मीटर की छलांग के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, लेकिन सातवें स्थान पर रहे। महिलाओं की 800 मीटर में पूजा ओल्ला सातवें और पुरुषों में मोहम्मद अफजल आठवें स्थान पर रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें