स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

मड़ियांव पुलिस ने किया दो चोरियों का खुलासा,भारी मात्रा में सामान बरामद

मड़ियांव पुलिस ने किया दो चोरियों का खुलासा,भारी मात्रा में सामान बरामद

बंद दुकानों को निशाना बनाने वाले अंतरजनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश

चार चोरी की बाइक समेत भारी मात्रा में सामान बरामद

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मड़ियांव पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने बंद दुकानों का शटर तोड़कर चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी में प्रयुक्त डाला वाहन, जनरेटर के पार्ट्स, पान मसाला, तंबाकू, च्विंगम समेत लाखों रुपये का चोरी का सामान और 44 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरोह का एक सदस्य अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पहली चोरी करीब 15 दिन पहले श्रीनगर कॉलोनी स्थित एक थोक पान मसाला व्यापारी की दुकान में हुई थी।

दूसरी वारदात आईआईएम रोड स्थित एक दुकान में हुई थी, जहां से चोर जनरेटर सहित अन्य सामान चुरा ले गए थे। मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दिए संदिग्ध कोयला ढलान के पास एक डाला वाहन में चोरी का सामान लेकर मौजूद हैं। सूचना पर मड़ियांव पुलिस और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सुनील कश्यप (30) निवासी सिधौली सीतापुर, आयुष चौधरी (20) सिधौली सीतापुर, अनूप मौर्या उर्फ मोनू (21) देवा बाराबंकी और मोहम्मद हिसामुद्दीन उर्फ छोटू (22) मदेहगंज खदरा को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरोह रात में बंद दुकानों का शटर तोड़कर जनरेटर, मोटरसाइकिल और अन्य कीमती सामान चोरी करता था। बाद में सामान के पार्ट्स अलग-अलग कर बेच देता था और मिली रकम आपस में बांटकर शौक पूरा करने में खर्च करता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 44 हजार रुपए नकद, चार चोरी की मोटरसाइकिल, चोरी में प्रयुक्त डाला वाहन, तीन जनरेटर बॉडी, तीन ट्रॉली, तीन तेल टैंक, सात अल्टीनेटर, सात टर्मिनल बॉक्स, इंजन हेड, कार्बोरेटर, कॉपर तार, कॉपर कोटेड लोहे की सैकड़ों छड़ें, बड़ी मात्रा में पान मसाला, तंबाकू, च्विंगम और अन्य सामान बरामद किया।

बरामद सामान का संबंध मड़ियांव, गुडम्बा, ठाकुरगंज, दुबग्गा और हरदोई के सण्डीला थाना क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामलों से पाया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी विभिन्न थानों में चोरी और अन्य अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। वहीं फरार आरोपी समसुद्दीन उर्फ माठा उर्फ पिंटू की तलाश में दबिश दी जा रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें