स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

लखनऊ महिला प्रीमियर लीग : नीलामी में रेटिंग खिलाड़ियों के लिए 25 हजार तक लगी बोली

लखनऊ महिला प्रीमियर लीग : नीलामी में रेटिंग खिलाड़ियों के लिए 25 हजार तक लगी बोली

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ
लखनऊ में पहली बार महिला क्रिकेटरों के लिए आयोजित हो रही लखनऊ महिला प्रीमियर लीग में शुक्रवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों ने महिला क्रिकेटरों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जमकर बोली लगाई। करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ियों के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये तक की बोली लगी। कई खिलाड़ियों के लिए सभी टीमों की ओर से 25-25 हजार रुपये की बोली लगाए जाने के बाद लॉटरी के जरिए टीम का फैसला किया गया।

रेटिंग खिलाड़ियों का बेस प्राइस 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया था, जबकि अधिकतम बोली की सीमा 25 हजार रुपये रखी गई। फ्रेंचाइजी के लिए शुरूआती पर्स दो लाख रुपये रखा गया था, जिसे लीग के चेयरमैन एवं क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ (सीएएल) के अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल ने बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये कर दिया। इसके बाद टीमों ने खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए खुलकर खर्च किया।

नीलामी की शुरूआत सीएएल अध्यक्ष एवं लीग चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल, सीएएल सचिव केएम खान, लीग कमिश्नर एसपी मिश्रा और डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर पत्रकार वंदना मिश्रा की महिला क्रिकेट पर लिखी पुस्तक का विमोचन भी डॉ. नवनीत सहगल ने किया। नीलामी में छह फ्रेंचाइजी के मालिक, कोच और क्रिकेट विशेषज्ञ शामिल हुए। रेटिंग खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

दीप प्रज्ज्वलित कर महिला क्रिकेट लीग की नीलामी का शुभारंभ करते सीएएल अध्यक्ष डॉ. नवनीत सहगल, सचिव केएम खान, लीग कमिश्नर एसपी मिश्रा व डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली।

 

अरोमा त्यागी को 24.5 हजार रुपये में टीम ने अपने साथ जोड़ा, जबकि अन्य लगभग सभी रेटिंग खिलाड़ियों के लिए अधिकतम 25 हजार रुपये की बोली लगी। एक से अधिक टीमों की समान बोली होने पर लॉटरी से खिलाड़ी का चयन किया गया। लखनऊ नवाबी क्वीन्स और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने सर्वाधिक छह-छह रेटिंग खिलाड़ियों को खरीदा। फोर स्क्वायर वारियर्स ने पांच, लखनऊ शेरनी ने चार, सेज फाल्कन ने तीन और रहीमाबाद रॉयल्स ने दो रेटिंग खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। अन्य खिलाड़ियों का बेस प्राइस तीन हजार रुपये रखा गया है, जबकि उनकी अधिकतम बोली पांच हजार रुपये निर्धारित की गई है। इन खिलाड़ियों के चयन में फ्रेंचाइजी को अपनी पसंद के खिलाड़ी चुनने की छूट दी गई है। हालांकि, किसी खिलाड़ी के लिए दो या उससे अधिक टीमों की दावेदारी होने पर बोली प्रक्रिया अपनाई जाएगी। देर शाम तक खिलाड़ियों की नीलामी जारी रही।

किस खिलाड़ी को किसने और कितने में खरीदा

  • लखनऊ नवाबी क्वीन :आरोम त्यागी, प्रियांशी पाण्डेय, अन्वेषा चटर्जी, सना खान एवं अरीशा मुस्तफा ( सभी आलराउण्डर), शशिबालन (बाएं हाथ की बल्लेबाज)।
  • आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स : प्रियांशी यादव एवं अनुष्का श्रीवास्तव (दोनों आलराउणअड), चांदनी शर्मा एवं अविका जैन (स्पिनर), आकांक्षा सिंह (बल्लेबाज), भूमिका (तेज गेंदबाज)।
  • फोर स्क्वायर लखनऊ वारियर्स : शिल्पी यादव एवं पीशा गुप्ता (स्पिनर), संध्या यादव एवं तान्या सिंह (आलराउणअडर), अपेक्षा मणि त्रिपाठी (बल्लेबाज)।
  • लखनऊ शेरनीज : अंशु तिवारी एवं संध्या क्षेत्री (दोनों आलराउणअडर), आयुषी श्रीवास्तव (बल्लेबाज), अक्शा खान (गेंदबाज)
  • रहीमाबाद रायल्स :काजल टमटा (फिरकी गेंदबाज), धुन पिमोली (विकेट कीपर)
  • सेज फाल्कन: आरजू एवं सोनाली (दोनों आलराउणअडर), शर्गुन यादव (बल्लेबाज)
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें