स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

45वीं नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग में लखनऊ के गर्वित ने जीते दो स्वर्ण, विक्रम को रजत

45वीं नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग में लखनऊ के गर्वित ने जीते दो स्वर्ण, विक्रम को रजत
  • गर्वित पाण्डेय और अन्य पदक विजेता खिलाड़ी अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

लखनऊ,पायनियर। जयपुर में चल रही 45वीं नॉर्थ जोन शॉटगन शूटिंग प्रतियोगिता में लखनऊ के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए। गर्वित पाण्डेय ने जूनियर और सीनियर वर्ग की ट्रैप स्पर्धा में दो स्वर्ण पदक जीते, जबकि मास्टर वर्ग में विक्रम राय ने रजत पदक पर निशाना साधा। दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन के दम पर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई भी कर लिया।

2 से 7 सितंबर तक जयपुर स्थित जगतपुरा शूटिंग रेंज में आयोजित प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन के 10 प्रदेशों के 350 से अधिक निशानेबाज प्रतिभाग कर रहे हैं। गर्वित ने अपनी-अपनी कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। वहीं विक्रम राय ने दिल्ली के निशानेबाज को पीछे छोड़ते हुए रजत पदक जीता। लखनऊ के ट्रैप खिलाड़ी अमित अग्रवाल ने भी निर्धारित स्कोर हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता में लखनऊ के विक्रम राय, अमित अग्रवाल, यशराज सिंह, यशार्थ विनोद मिश्रा, रुद्रांश विनायक यादव, अजलान असगर और अकबर नकवी सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी दमदार प्रदर्शन किया। गर्वित पाण्डेय और अन्य पदक विजेता खिलाड़ी अवध राइफल शूटिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ी अब दिसंबर  में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गए हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें