स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

लखनऊ बना मंडलीय विद्यालयीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का विजेता

लखनऊ बना मंडलीय विद्यालयीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता का विजेता

लखनऊ, पायनियर। गोपी नाथ लक्ष्मण दास रस्तोगी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित माध्यमिक विद्यालयीय मंडलीय कलारीपट्टू प्रतियोगिता में लखनऊ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मिश्रा ने किया। तीन स्पर्धाओं लाठी, फाइट और मेयपट्टू में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में काली चरण इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक सात स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में जोरदार प्रदर्शन किया।मंडलीय क्रीड़ा सचिव विश्वजीत पांडेय, मुक्ता बब्बर, विप्लव चौधरी, अंकुर पांडेय, सूरज त्रिपाठी, नूपुर दुबे, प्रमिला भारती, नवप्रीत कौर, सनी रावत, नितेश और सोमेश कुमार ने प्रतियोगिता के आयोजन में सहयोग किया।प्रतियोगिता संयोजक एवं सचिव लईक खान ने चयनित मंडलीय कलारीपट्टू टीम की घोषणा की। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय विद्यालयीय प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

चयनित मंडलीय टीम:

  • अंडर-17 बालक लाठी: दिवांशु कश्यप, प्रिंस मौर्य (काली चरण इंटर कॉलेज),फाइट: रुद्र प्रताप (विजेल मोंटेसरी स्कूल),मेयपट्टू: प्रिंस मौर्य (काली चरण इंटर कॉलेज)।
  • अंडर-17 बालिका लाठी: शिवानी रावत (सिटी मॉडर्न स्कूल), प्रांशी (काली चरण इंटर कॉलेज),फाइट: प्रांशी (काली चरण इंटर कॉलेज),मेयपट्टू: शिवानी रावत (सिटी मॉडर्न स्कूल)।
  • अंडर-19 बालक लाठी: लकी सिंह गौतम (काली चरण इंटर कॉलेज), निखिल रावत (ब्राइट बेंज पब्लिक स्कूल),फाइट: निखिल रावत (ब्राइट बेंज पब्लिक स्कूल),मेयपट्टू: तुषार (काली चरण इंटर कॉलेज)
  • अंडर-19 बालिका लाठी: अदिति देवी, नाजनीन (विजेल मोंटेसरी स्कूल),फाइट: समरीन बानो (विजेल मोंटेसरी स्कूल), मेयपट्टू: समरीन बानो (विजेल मोंटेसरी स्कूल)।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें