स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस द्वारा समस्त थाना क्षेत्रांतर्गत "मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0" के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूकविधायक ने स्थानीय जनहित मुद्दों को सदन में प्रमुखता से उठायाअवैध शराब बिक्री करते दो गिरफ्तारAzam Khan News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित; दोषसिद्धि पर रोक नहींAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागत

विधिक जागरूकता कैंप आयोजित, ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार

विधिक जागरूकता कैंप आयोजित, ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार
  • कैंप की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य शरद सिंह राणा ने की।

पायनियर समाचार सेवा। खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊधम सिंह नगर सचिव ममता पंत के दिशा निर्देशन में शनिवार, 22 अगस्त 2026 को ग्रामीण क्षेत्र छींनकी में विधिक जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। कैंप की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य शरद सिंह राणा ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के प्रति जागरूक करना रहा।मंच का संचालन करते हुए बिमला मुडेला ने स्थायी लोक अदालत के लाभ एवं भूमिका के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छोटे-मोटे विवादों को आपसी सुलह और समझौते के आधार पर निपटाया जा सकता है। उन्होंने गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, नशे के दुष्परिणाम तथा वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।आरबी सिंह राणा ने ग्रामीणों को मध्यस्थता तंत्र के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मध्यस्थता ऐसी कानूनी प्रक्रिया है, जिसमें अदालत के बाहर एक निष्पक्ष व्यक्ति की सहायता से दो पक्षों के बीच विवाद को आपसी सहमति और समझौते के आधार पर सुलझाने का प्रयास किया जाता है। मध्यस्थता के दौरान दोनों पक्ष अपनी बात खुलकर रख सकते हैं और पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता का ध्यान रखा जाता है।उन्होंने बताया कि मध्यस्थता विवादों के त्वरित और सहज निस्तारण का प्रभावी माध्यम है, जिससे समय और धन की बचत होने के साथ-साथ आपसी रिश्तों को भी बनाए रखने में मदद मिलती है। कैंप में घरेलू विवाद, सहकारी समिति से जुड़े मामले, जमीनी विवाद, लड़ाई-झगड़े, तलाक संबंधी मामले, बच्चों की कस्टडी, संपत्ति विवाद तथा मकान मालिक-किराएदार से जुड़े विवादों में मध्यस्थता की भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई।इसके साथ ही ग्रामीणों को नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर कानूनी सहायता प्राप्त करने के लिए इसका उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया।विधिक जागरूकता कैंप में कुल 45 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। कैंप में टीम नंबर 37 से आरबी सिंह राणा, माया देवी और नीतू राणा, टीम नंबर 40 से पिंकी राणा तथा टीम नंबर 41 से बिमला मुडेला और ठग्गो देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने कानूनी जानकारी प्राप्त कर अपने अधिकारों और विवादों के समाधान के तरीकों को समझा।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें